कर्नाटक में सभी 224 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने मतदान के लिए सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं। साथ ही कई दिग्गजों की साख भी दांव पर लगी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह राजस्थान में 5,500 करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में बवाल मचा हुआ है। इमरान के समर्थन सड़कों पर उतर हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...