Hathras Tragedy: हाथरस हादसे में SIT आज सौंपी जा सकती है शासन को रिपोर्ट
सिकंदराराऊ हादसे के मूल कारणों और लापरवाही को लेकर एसआईटी स्तर से हो रही जांच लगभग अंतिम दौर में है। बृहस्पतिवार को भी देर रात तक बयान दर्ज करने की प्रक्रिया जाारी रही। उम्मीद है कि यह जांच रिपोर्ट मध्य रात्रि तक पूर्ण कर शुक्रवार को शासन को भेज दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...Bengal: टीएमसी विधायक आज लेंगे शपथ, राज्यपाल बोस खींचतान का मामला सुलझा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और नवनिर्वाचित दो टीएमसी विधायकों के बीच शपथ ग्रहण समारोह की खींचतान का मामला लगभग सुलझ चुका है। नवनिर्वाचित टीएमसी विधायक शुक्रवार को शपथ ग्रहण करेंगे।
UK Election: एग्जिट पोल में लेबर पार्टी को मिलीं बड़ी बहुमत, ऋषि सुनक की ऐतिहासिक हार
ब्रिटेन में आज आम चुनाव है। चुनाव परिणाम से पहले बृहस्पतिवार को एग्जिट पोल आ चुका है। इसके अनुसार लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के अगले प्रधान मंत्री होंगे। वहीं, ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी के संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक हार का एग्जिट पोल में संकेत दे दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...Amarnath Yatra : सात दिनों में हिम शिवलिंग के दर्शन करने वालों की संख्या सवा लाख पार पहुंची
अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोले बाबा के भक्तों का उत्साह चरम पर है। भारी बारिश के बीच भी यात्रियों के कदम नहीं रुक रहे। वीरवार को 5600 यात्री पवित्र गुफा की ओर बढ़े और पूर्व में गए 24978 यात्रियों ने हिम शिवलिंग के दर्शन किए। यात्रा के सात दिनों में दर्शन करने वालों का आंकड़ा सवा लाख पार कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...Uttarakhand Weather: आज कुमाऊं क्षेत्र में भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में आज (शुक्रवार) भी भारी बारिश होने की संभावना है। खासकर कुमाऊं क्षेत्र के जिलों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कुमाऊं में बिजली चमकने और तेज गर्जन के साथ भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि देहरादून, पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार जिले में कहीं-कहीं भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...Maharashtra: भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत में इकट्ठा हुए फैंस की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल ले जाना पड़ा
मुंबई में भारतीय क्रिकेट टीम के स्वागत के लिए इकट्ठा हुए क्रिकेट प्रशंसकों को भीड़ ज्यादा होने के कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुंबई पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 लोगों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। पढ़ें पूरी खबर...
Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हाथरस पीड़ितों से मिलेंगे
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज हाथरस हादसे के पीड़ितों से मिलेंगे। वह हाथरस के लिए रवाना हो गये हैं। 2 जुलाई को हुए इस हादसे में 121 लोगों की जान गई थी। पढ़ें पूरी खबर...
Team India: वानखेड़े में सम्मान समारोह के बाद खिलाड़ियों ने जमकर डांस किया
टी20 विश्व कप 2024 चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम का दिल्ली और फिर मुंबई में जोरदार स्वागत हुआ। विक्ट्री परेड के बाद भारतीय टीम सीधे वानखेड़े स्टेडियम पहुंची। यहां टीम इंडिया को 125 करोड़ रुपये का चेक थमाया गया। इस इनाम की घोषणा बीसीसीआई सचिव जय शाह ने विश्व कप जीतने के एक दिन बाद ही कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर...Uniform Civil Code: लिव इन में रहने से पहले एक-दूसरे को जान पाएंगे कपल, UCC में किया गया प्रावधान
उत्तराखंड में लिव इन रिलेशन में रहने से पहले अब एक-दूसरे का अतीत भी प्रेमी युगल जान सकेंगे। ऐसा प्रावधान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) की नियमावली में किया गया है। उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने पर लिव इन रिलेशन वालों का क्या होगा, इस पर भारी ऊथल-पुथल है। पढ़ें पूरी खबर...Gaza: गाजा बंधक वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजेगा इस्राइल
इस्राइल सात अक्तूबर के हमलों के बाद गाजा में बंधक बनाए गए नागरिकों की रिहाई के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने पर सहमत हो गया है। इस बारे में प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को घोषणा की। नेतन्याहू ने यह घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से टेलीफोन पर बातचीत के बाद की। पढ़ें पूरी खबर..