फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: पीएम मोदी का तीन राज्यों का दौरा आज से, मुंबई में वेव्स का आगाज; मई में सामान्य से अधिक रहेगा पारा

Thu, 01 May 2025 07:10 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर  रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वे महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश जाएंगे। इसके बाद वह केरल जाएंगे और 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई में ‘विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ (वेव्स) का उद्घाट्न करने के साथ ही यहां जुटे एक हजार से अधिक क्रिएटर्स का उत्साह बढ़ाएंगे। इसके अलावा, भारत के अधिकांश हिस्सों में मई में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं बीच-बीच में आंधी-तूफान के चलते गर्मी के पिछले साल के उच्च स्तर तक नहीं पहुंचे का अनुमान है। साथ ही उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा, एक मई से कुछ ऐसे वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी, रेलवे से टिकट बुकिंग और एफडी की ब्याज दरों में फेरबदल आदि शामिल हैं। साथ ही, मई में बैंकों की छुट्टियों की भी आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

आज से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज से तीन राज्यों के दो दिवसीय दौरे पर  रहेंगे। इस दौरे के क्रम में वे महाराष्ट्र, केरल और आंध्र प्रदेश जाएंगे। वे 1 मई को मुंबई जाएंगे और सुबह करीब 10:30 बजे विश्व ऑडियो विजुअल और मनोरंजन शिखर सम्मेलन (WAVES) का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह केरल जाएंगे और 2 मई को सुबह करीब 10:30 बजे विझिनजाम इंटरनेशनल डीपवाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित जनसमूह को भी संबोधित करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

क्रिएटर्स का महाकुंभ: पीएम मोदी आज मुंबई में करेंगे वेव्स का आगाज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को मुंबई में ‘विश्व दृश्य-श्रव्य एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन’ (वेव्स) का उद्घाट्न करने के साथ ही यहां जुटे एक हजार से अधिक क्रिएटर्स का उत्साह बढ़ाएंगे। वेव्स 2025 चार दिवसीय कार्यक्रम मीडिया और मनोरंजन जगत को साथ लाएगा। वेव्स 2025 की टैगलाइन है ‘कनेक्टिंग क्रिएटर्स, कनेक्टिंग कंट्रीज’। इसमें 90 से अधिक देशों की भागीदारी होगी, जिसमें 10,000 से अधिक प्रतिनिधि, 1,000 क्रिएटर्स, 300 से अधिक कंपनियां और 350 से अधिक स्टार्टअप शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
 

गर्मी से बुरा हाल - फोटो : freepik

Weather: देश के अधिकांश भागों में मई में सामान्य से अधिक रहेगा पारा
भारत के अधिकांश हिस्सों में मई में तापमान के सामान्य से अधिक रहने की संभावना है। वहीं बीच-बीच में आंधी-तूफान के चलते गर्मी के पिछले साल के उच्च स्तर तक नहीं पहुंचे का अनुमान है। साथ ही उत्तर भारत में बारिश सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। पढ़ें पूरी खबर...

New Rules - फोटो : Istock

Rules Change: ट्रेन टिकट से लेकर ATM से पैसे निकालने तक...आज से लागू होंगे ये बदलाव
एक मई से कुछ ऐसे वित्तीय बदलाव होने वाले हैं जिनका आप पर सीधे असर पड़ सकता है। इन बदलावों में एटीएम से सीमा से ज्यादा निकासी, रेलवे से टिकट बुकिंग और एफडी की ब्याज दरों में फेरबदल आदि शामिल हैं। साथ ही, मई में बैंकों की छुट्टियों की भी आरबीआई ने लिस्ट जारी कर दी है।  पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : freepic

Terror: कश्मीर ही नहीं काबुल, मॉस्को से लंदन तक आतंकी हमले... सबमें पाकिस्तानी हाथ
पहलगाम आतंकी हमले के बाद आतंकवाद को प्रायोजित करने, आतंकियों को पनाह देने और उन्हें दुनियाभर में भेजने में पाकिस्तान का ट्रैक रिकॉर्ड फिर से दुनिया के सामने आ गया है। दशकों से पाकिस्तान की सरजमीं का इस्तेमाल सीमापार आतंकवाद, चरमपंथी विचारधारा के लिए लॉन्चपैड के लिए किया जाता रहा है। कश्मीर से काबुल, मॉस्को से लंदन तक आतंकी हमलों में पाकिस्तान के आतंकी नेटवर्क का खुलासा होता रहा है। भारत की ओर तैयार किए डोजियर में दुनियाभर की आतंकी हमलों का जिक्र किया गया है। इसमें पाकिस्तानी नेताओं के बयानों को भी शामिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

इशाक डार - फोटो : एएनआई

Pakistan: आतंकियों से सांठगांठ की पोल खुद खोल रहा पाकिस्तान
पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान खुद आतंकवादी संगठनों के साथ अपने साठगांठ की पोल दुनिया के सामने खोल रहा है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने सीनेट में दिए गए बयान में कहा कि यह पाकिस्तान का दबाव ही था कि लश्कर-ए-ताइबा के मुखौटा संगठन संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) का नाम पहलगाम आतंकी हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) के बयान से हटाया गया। टीआरएफ ने ही पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी। हालांकि बाद में अपने बयान से मुकर भी गया था। पढ़ें पूरी खबर...

राष्ट्रीय जांच एजेंसी - फोटो : ANI

Srinagar : आतंकियों के रास्तों का पता लगाने के लिए बायसरन घाटी की होगी 3-डी मैपिंग
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष टीम हाईटेक उपकरणों के साथ बुधवार को फिर से बायसरन में घटनास्थल पर पहुंची। एनआईए बायसरन घाटी में 3डी मैपिंग करेगी, ताकि आतंकियों के एंट्री-एग्जिट पॉइंट का सटीक पता लगाया जा सके। पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर - फोटो : Twitter

Hania Aamir: ‘पहलगाम हमले में पाक आर्मी का हाथ..’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस का पीएम मोदी को मैसेज
‘मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुजारिश करती हूं कि पाकिस्तान की आम जनता ने भारत के साथ कुछ गलत नहीं किया। पहलगाम आतंकी हमले के पीछे पाकिस्तान की आर्मी और आतंकवादियों का हाथ है। तो आप पाकिस्तान की आम जनता को क्यों सजा दे रहे हैं? प्लीज पाकिस्तान आर्मी और आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लीजिए ना कि मासूम लोगों के ऊपर..’  पढ़ें पूरी खबर...

अमूल दूध - फोटो : एएनआई

Amul Price Hike: मदर डेयरी के बाद अमूल ने भी दूध की कीमतें बढ़ाईं, आज से प्रभावी
अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने का एलान किया है। अमूल के दुग्ध उत्पादों की नई दरें आज सुबह यानी एक मई से प्रभावी होंगी। अमूल ने बताया कि देशभर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

अटारी-बॉर्डर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : संवाद

पहलगाम हमला: 43 साल बाद दो बहनें जाएंगी पाकिस्तान; बोलीं- पाकिस्तान में कोई नहीं हमारा
पहलगाम हमले के बाद भारत में रह रहे पाकिस्तानियों को उनके देश वापस भेजने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में राजोरी के शाहदरा शरीफ में 43 वर्षों से रह रहीं दो सगी बहनों को भी पाकिस्तान जाने का फरमान मिला है। इस फरमान के बाद दोनों बेचैन हैं। उनका कहना है कि पाकिस्तान में अब उनका कोई नहीं है। ऐसे में वह वहां कैसे रह पाएंगी? पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें