फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amar Ujala Top News: पीएम मोदी आज बाली के लिए होंगे रवाना, पांच लाख वाहन मालिकों को राहत, पढ़ें अहम खबरें

Mon, 14 Nov 2022 06:48 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
1 of 12
दिन की प्रमुख खबरें। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज इंडोनेशिया के बाली रवाना होंगे। पीएम मोदी 14 से 16 नवंबर तक बाली में रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को है। करीब 45 घंटे के अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। वहीं, दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इससे दिल्ली में पंजीकृत पांच लाख वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के बाद गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर ऐसे वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाई गई थी। साथ ही एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 12
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

G-20 Summit: PM मोदी आज रवाना होंगे बाली, जी-20 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए आज इंडोनेशिया के बाली रवाना होंगे। पीएम मोदी 14 से 16 नवंबर तक बाली में रहेंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन 15-16 नवंबर को है। करीब 45 घंटे के अपने प्रवास के दौरान पीएम मोदी 20 कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दुनिया के दिग्गज 20 देशों के समूह जी-20 के प्रमुखों के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के अलावा प्रधानमंत्री इसमें हिस्सा लेने वाले 10 देशों के प्रमुखों से द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

3 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI

आज से पांच लाख वाहन मालिकों को राहत
दिल्ली में बीएस-3 पेट्रोल और बीएस-4 डीजल कारों पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है। इससे दिल्ली में पंजीकृत पांच लाख वाहन मालिकों को राहत मिलेगी। वायु प्रदूषण में बढ़ोतरी के बाद गंभीर स्तर पर पहुंचने के बाद केंद्रीय वायु गुणवत्ता आयोग (सीएक्यूएम) के निर्देश पर ऐसे वाहनों के चलने पर पाबंदी लगाई गई थी।    पढ़ें पूरी खबर...

4 of 12
एमसीडी इलेक्शन 2022 - फोटो : अमर उजाला

MCD Election 2022 : नामांकन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन
एमसीडी चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का आज अंतिम दिन है और अभी तक भाजपा, आम आदमी पार्टी एवं कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल नहीं किए है। दरअसल, शुक्रवार दोपहर तक किसी भी दल ने उम्मीदवारों की सूची जारी नहीं की थी और शनिवार-रविवार को छुट्टी होने के कारण नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुए।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

5 of 12
प्रगति मैदान। - फोटो : सोशल मीडिया

प्रगति मैदान में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला आज से
प्रगति मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले का आगाज हो रहा है। मेला 14 से 27 नवंबर तक चलेगा। इसे आम जनता के लिए 19 नवंबर से खोला जाएगा। व्यापार मेले में प्रत्येक दिन लगभग 40,000 दर्शकों के आने की संभावना है।    पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

6 of 12
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022: 20 हजार से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कहीं-कहीं तो करीब एक किलोमीटर तक की लंबी कतार में बच्चों को लगना पड़ा। 
पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

7 of 12
भाजपा - फोटो : amar ujala

MCD Election 2022: भाजपा ने जारी की 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची
दिल्ली निगम चुनाव के लिए भाजपा ने 18 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। लेकिन पहली सूची जारी होने के बाद से ही दिल्ली भाजपा की कलह सतह पर आ गई है। प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद रविवार को विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।     पढ़ें पूरी खबर...

8 of 12
कांग्रेस (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : Social Media

Gujarat Polls: कांग्रेस ने 39 और प्रत्याशियों के नाम घोषित किए
कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 39 उम्मीदवारों की दो सूचियां जारी कीं। पार्टी ने वडगाम सीट से जिग्नेश मेवाणी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस पार्टी ने पहले छह उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी की जिसमें मनहर पटेल का नाम शामिल है, जिन्हें बोटाद से रमेश मेर की जगह टिकट दिया गया है। बाद में शाम को, इसने 33 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की। कांग्रेस अब तक 142 प्रत्याशियों के नामों का एलान कर चुकी है।     पढ़ें पूरी खबर...

9 of 12
संसद - फोटो : PTI

Lok Sabha: सभी दलों के सदस्य संसद की स्थायी समिति की बैठकों से दूर रहते हैं
लोकसभा की वेबसाइट पर मौजूद आंकड़ों के अनुसार, 2022-23 के दौरान संसद में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर विचार-विमर्श के लिए सितंबर में पुनर्गठन के बाद कई दलों के सांसद संसद की स्थायी समिति की बैठकों में शामिल नहीं हुए। आंकड़ों से पता चलता है कि निचले सदन की 13 स्थायी समितियों के पुनर्गठन के बाद वर्ष 2022-23 के दौरान विचार किए जाने वाले विषयों के चयन के लिए अक्तूबर से 10 नवंबर 2022 तक 22 बैठकें हुईं, जिसमें औसतन 16.18 फीसदी सदस्य ही उपस्थित हुए।    पढ़ें पूरी खबर...

10 of 12
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

Pakistan: इमरान पर हमले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी पीटीआई
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) आज सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर वजीराबाद में  पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान की कथित हत्या की कोशिश मामले में एक नई एफआईआर दर्ज करने की मांग करेगी। पीटीआई के केंद्रीय नेता फवाद चौधरी ने कहा कि याचिका सोमवार को एससी पेशावर रजिस्ट्री में दायर की जाएगी।    पढ़ें पूरी खबर...

11 of 12
Istanbul Blast - फोटो : Social Media

Istanbul Blast: तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में धमाका, छह की मौत
इस्तांबुल में रविवार का धमाका एक महिला द्वारा किया गया एक आतंकवादी हमला था, तुर्की के उपराष्ट्रपति फुआत ओकटे ने प्रारंभिक आंकड़ों का हवाला देते हुए ये बात कही। यह धमाका रविवार दोपहर पैदल यात्री पर्यटक मार्ग इस्तिकलाल के पास हुआ। तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा कि विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। स्पुतनिक ने ओकटे के हवाले से कहा, हम इसे एक आतंकवादी कृत्य मानते हैं, जिसे एक अपराधी द्वारा अंजाम दिया गया है।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

12 of 12
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI

Report: यूक्रेन संघर्ष में शीतकालीन विराम 6 महीने तक रह सकता है
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में कुछ महीनों का विराम लग सकता है। अमेरिकी दैनिक अखबार द न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, सर्दियों के कारण यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान में छह महीने तक विराम लग सकता है। नवंबर के अंत में बारिश और नरम मिट्टी यूक्रेनी और रूसी सैनिकों की आवाजाही को धीमा कर देगी।     पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें