फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T20 WC 2022: विराट के करिश्माई छक्के से लेकर स्टोक्स के इतिहास दोहराने तक, देखें इस विश्व कप के खास लम्हें

Sun, 13 Nov 2022 08:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न

सार

टी20 विश्व कप 2022 इंग्लैंड के नाम रहा, लेकिन भारत के विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव ने भी इसे अपने लिए यादगार बनाया। वहीं, बेन स्टोक्स ने बार फिर फाइनल में यादगार पारी खेली और खुद को इंग्लैंड के सबसे महान खिलाड़ियों में शामिल किया। 
 
विज्ञापन
1 of 12
टी20 विश्व कप 2022 के खास लम्हें - फोटो : सोशल मीडिया
टी20 विश्व कप 2022 का खिताब इंग्लैंड के नाम रहा। फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप जीता। ऑस्ट्रेलिया में खेला गया यह टूर्नामेंट काफी रोमांचक रहा। छोटी टीमों ने कई उलटफेर किए। इंग्लैंड और पाकिस्तान जैसी टीमों ने उलटफेर के बाद वापसी कर फाइनल में जगह बनाई। विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी दमदार वापसी का एलान किया। सूर्यकुमार यादव ने नए एबी डिविलियर्स की उपाधी हासिल की। वहीं भारत के बाद पाकिस्तानी फैंस का दिल भी टूट गया। यहां हम इस टूर्नामेंट के खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 12
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और पाकिस्तान के मैच में विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। उन्होंने नाबाद 82 रन बनाए और अपने दम पर टीम इंडिया जीत दिलाई। इस मुकाबले में उन्होंने पाकिस्तान के हारिस रऊफ की गेंद पर मैदान के सामने छक्का लगाया। उनका यह अद्भुत शॉट कई साल तक क्रिकेट फैंस को याद रहेगा।

विज्ञापन

3 of 12
टी20 विश्व कप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
2012 और 2016 में टी20 विश्व कप जीतने वाली वेस्टइंडीज की टीम इस बार सुपर-12 में भी जगह नहीं बना सकी। क्वालीफाइंग राउंड में वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड और आयरलैंड ने बड़े अंतर से हराया। इसके साथ ही यह टीम विश्व कप से बाहर हो गई। वेस्टइंडीज का टी20 विश्व कप से बाहर होना सभी को चौकाने वाला था।

4 of 12
इंग्लैंड बनाम आयरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
इस टूर्नामेंट में चैंपियन बनने वाली इंग्लैंड की टीम को सुपर-12 राउंड में आयरलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। बारिश से बाधित मैच में आयरलैंड ने पांच रन से जीत हासिल की थी। इंग्लैंड की यह हार सभी के लिए चौकाने वाली थी। 
विज्ञापन

5 of 12
पाकिस्तान बनाम जिम्बाब्वे - फोटो : सोशल मीडिया
इस टूर्नामेंट की उपविजेता टीम पाकिस्तान को भी जिम्बाब्वे के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। जिम्बाब्वे ने यह मैच एक रन से जीतकर बड़ा उलटफेर किया था। जिम्बाब्वे के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे लगभग बंद हो गए थे, लेकिन एक और उलटफेर ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट दिला दिया।
विज्ञापन

6 of 12
दक्षिण अफ्रीका बनाम नीदरलैंड - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका की टीम ने इस विश्व कप में एक बार फिर अपने चोकर्स के टैग को साबित किया। सुपर-12 में यह टीम अपना आखिरी मुकाबला नीदरलैंड से हार गई और विश्व कप की रेस से बाहर हो गई। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने भारत और बांग्लादेश को हराया था।
विज्ञापन

7 of 12
ग्लेन फिलिप्स का शानदार कैच - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने सुपर-12 राउंड के पहले ही मैच में कमाल का कैच पकड़ा। उन्होंने अपने शानदार कैच से ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस को आउट किया। फिलिप्स का यह कैच टूर्नामेंट के सबसे बेहतरीन कैच में से एक था। 

8 of 12
कार्तिक मेईयप्पन - फोटो : सोशल मीडिया
यूएई के कार्तिक मेईयप्पन ने इस विश्व कप की पहली हैट्रिक ली। क्वालीफाइंग राउंड में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच में शानदार हैट्रिक ली। भारतीय मूल के कार्तिक इस हैट्रिक के बाद चर्चा में आए। हालांकि, इस मैच में अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

9 of 12
राइली रूसो - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शतक लगाया। उन्होंने 56 गेंद में 109 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में सात चौके और आठ छक्के लगाए। उनकी इस शानदार पारी की वजह से दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराया। 

10 of 12
ग्लेन फिलिप्स - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने इस विश्व कप का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 64 गेंद में 104 रन बनाए। उन्होंने इस पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। न्यूजीलैंड की बड़ी जीत में फिलिप्स का योगदान अहम था। 

11 of 12
बेन स्टोक्स - फोटो : सोशल मीडिया
बेन स्टोक्स ने एक बार फिर फाइनल मैच में इंग्लैंड की टीम को जीत दिलाई। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 52 रन बनाए। स्टोक्स ने इससे पहले 2019 विश्व कप में भी इंग्लैंड के लिए मैच जिताऊ पारी खेली थी। 2016 टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड की हार के विलेन बनने वाले स्टोक्स इस बार इंग्लैंड की जीत के हीरो बने।
विज्ञापन

12 of 12
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भारत के सूर्यकुमार यादव ने इस विश्व कप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने टी20 में नंबर एक बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया और उन्हें दूसरे एबी डिविलियर्स की उपाधी भी मिली। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उनके एक शॉट ने सभी को डिविलियर्स की याद दिलाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें