फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: स्पेन ने विश्व कप जीता; आज से संसद का मानसून सत्र, पुलिस अलर्ट; चढ़ावा चोरी पर SC में स्टेटस रिपोर्ट

Mon, 20 Jul 2026 05:57 AM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आज की सुबह खेल के मैदान से बहुत बड़ी खबर आई है। फुटबॉल प्रेमियों को नया वर्ल्ड चैंपियन मिल गया है। फाइनल के रोमांचक मैच में फेर्रान टोरेस के एक शानदार गोल की मदद से स्पेन फुटबॉल का नया बादशाह बन गया है। इस हार के साथ ही मेसी की टीम अर्जेंटीना का दोबारा खिताब जीतने का सपना टूट गया। इधर क्रिकेट के मैदान से भारतीय फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। साल 2019 के बाद पहली बार इंग्लैंड ने भारत से कोई वनडे सीरीज जीती है। इस निर्णायक मैच में जोस बटलर की धुआंधार पारी ने पूरा खेल पलट दिया। देश की राजधानी दिल्ली से इस वक्त सुरक्षा को लेकर बड़ी खबर है। खुफिया एजेंसियों को इनपुट मिला है कि प्रदर्शनकारी आज पीएम आवास का घेराव करने जा सकते हैं। इसे देखते हुए नई दिल्ली इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां धारा 163 लगा दी गई है। संसद सत्र शुरू होने से ठीक पहले विपक्ष के गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। ऐसी खबरें हैं कि देश में परिसीमन बिल पर सरकार को डीएमके का साथ मिल सकता है। अगर ऐसा हुआ तो एनडीए सरकार संसद में दो-तिहाई बहुमत के बेहद करीब पहुंच जाएगी। समंदर से एक बहुत ही दुखद खबर आई है। गुयाना में 133 लोगों को ले जा रहा एक सरकारी जहाज अचानक पलट गया है। लापता लोगों को ढूंढने के लिए वहां की सरकार बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। संसद के मानसून सत्र में इस बार कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। लोकसभा के अंदर टीएमसी के बागी सांसदों के बैठने की जगह बदल दी गई है। स्पीकर ओम बिरला ने सदन के कुल 39 सांसदों की सीटों में फेरबदल किया है। दुनिया के दूसरे कोने में युद्ध का खतरा और बढ़ गया है। अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों देशों के लगभग 50 हजार सैनिक बिल्कुल मुस्तैद खड़े हैं, जिस पर भारत ने भी चिंता जताई है। पड़ोसी देश पाकिस्तान फिर से अपनी पुरानी हरकतों पर उतर आया है। आने वाली पांच अगस्त को भारत के खिलाफ दुष्प्रचार करने की जिम्मेदारी वहां की सेना को मिली है। भारत को घेरने के लिए पाकिस्तान का पूरा सरकारी अमला एक्टिव हो चुका है। अमेरिकी राजनीति से भी एक बड़ी खबर है। रूस पर दबाव बढ़ाने के लिए अमेरिकी संसद में एक नया बिल पेश किया गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ईरान के खिलाफ कड़े कदम उठाना चाहते हैं, जिसका सीधा असर भारत के व्यापार पर भी पड़ सकता है। एंटरटेनमेंट की दुनिया की बात करें तो फिल्म स्टार अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। दोनों को भारतीय टीम को सपोर्ट करते देखा गया, जिसके बाद से उनके अफेयर की चर्चाएं तेज हैं। और आज की आखिरी खबर चीन की एक नई साजिश को लेकर है। जब पूरी दुनिया का ध्यान अमेरिका-ईरान संकट पर है, तब चीन ने चुपके से परमाणु मिसाइल का टेस्ट कर लिया है। चीन की इस हरकत से दुनिया के बाकी देशों की चिंता काफी बढ़ गई है। देश-दुनिया की ये सभी बड़ी खबरें विस्तार से पढ़ें ...
विज्ञापन

FIFA: फेर्रान टोरेस के एक गोल ने बदली किस्मत, स्पेन बना फुटबॉल का नया बादशाह; मेसी की अर्जेंटीना का सपना टूटा

फेर्रान टोरेस - फोटो : PTI
फीफा विश्व कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है। न्यूयॉर्क के न्यू जर्सी स्टेडियम में रविवार को खेले गए रोमांचक फाइनल में स्पेन ने गत विजेता अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल फेर्रान टोरेस ने 106वें मिनट में दागा। 2010 के बाद यह स्पेन का दूसरा विश्व कप खिताब है, जबकि अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने से चूक गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

 

IND Vs ENG: 2019 के बाद भारत के खिलाफ इंग्लैंड ने जीती पहली ODI सीरीज, बटलर की पारी ने किस तरह पैदा किया अंतर?

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : IANS
रोहित शर्मा की शानदार शतकीय पारी के बावजूद इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में भारत को 27 रनों से हरा दिया। इंग्लैंड ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। इंग्लैंड ने इससे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज में भी भारत को 4-0 से हराया था और अब वनडे में भी अपना दबदबा दिखाया। इंग्लैंड ने 2019 के बाद पहली बार भारत के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

Sansad March: पीएम आवास तक जा सकते हैं प्रदर्शनकारी, इनपुट मिलने के बाद सुरक्षा पुख्ता; नई दिल्ली में धारा 163

1 - फोटो : अमर उजाला

संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से ठीक पहले देश की राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज के प्रस्तावित संसद मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस गंभीर इनपुट मिले हैं। दिल्ली पुलिस ने पूरी नई दिल्ली में बीएनएसएस की धारा 163 लगा दी है, फिर इनपुट है कि प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास, इंडिया गेट या फिर महत्वपूर्ण जगहों पर जा सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

आज से संसद का मानसून सत्र: विपक्ष को झटका, परिसीमन बिल पर सरकार-DMK एक साथ! क्या NDA दो-तिहाई बहुमत के करीब?

मानसून सत्र - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

संसद के सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र से पहले सरकार को परिसीमन बिल और महिला आरक्षण विधेयक पर द्रमुक का साथ मिलने के संकेत मिले हैं। समर्थन के बदले द्रमुक ने ऐसी मांग रखी है, जिसका आश्वासन बजट सत्र में चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह पहले ही दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक द्रमुक ने सभी राज्यों में आनुपातिक आधार पर 50 फीसदी सीटें बढ़ाने की शर्त रखी है, जिस पर सरकार भी राजी दिख रही है। अगर यह गठबंधन हकीकत बदलता है, तो मोदी सरकार संसद में दो-तिहाई के जादुई आंकड़े (363) के बेहद करीब पहुंच जाएगी। इसके अलावा, राष्ट्रगीत का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़े प्रावधान वाला 'वंदे मातरम बिल' समेत पांच नए विधेयक भी इस सत्र में पेश होने जा रहे हैं, जिससे सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

गुयाना में बड़ा समुद्री हादसा: 133 लोगों से भरा सरकारी जहाज पलटा, लापता की तलाश के लिए क्या कर रही सरकार?

गुयाना जहाज हादसा - फोटो : @ सोशल मीडिया/अमर उजाला ग्राफिक्स
दक्षिण अमेरिकी देश गुयाना के अटलांटिक तट पर रविवार को बड़ा समुद्री हादसा हो गया। 133 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को लेकर जा रहा सरकारी जहाज एमवी बरीमा समुद्र में पलट गया। अब तक 67 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि कई यात्री अब भी लापता हैं। उन्हें खोजने के लिए बड़े स्तर पर राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

Monsoon Session: लोकसभा में टीएमसी के बागी सांसद अलग बैठेंगे, अध्यक्ष ओम बिरला ने बदली 39 सांसदों की सीटें

सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
संसद के मानसून सत्र से पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 बागी सांसदों को अलग बैठाने के लिए 39 सांसदों की सीटें बदल दी गई हैं। नई व्यवस्था के तहत सभी सांसद सोमवार से शुरू हो रहे मानसून सत्र में अपनी नई सीटों पर बैठेंगे। लोकसभा सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार, टीएमसी के बागी सांसदों को एक साथ अलग बैठाने के लिए कई अन्य सांसदों की सीटों में भी बदलाव करना पड़ा। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

West Asia Tension LIVE: ईरान-US तनाव घटने के संकेत नहीं, अलर्ट मोड में 50 हजार सैनिक; जंग पर भारत ने क्या कहा?

पश्चिम एशिया में संघर्ष - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव घटने के संकेत नहीं हैं। पश्चिम एशिया में ईरान और अमेरिका-इस्राइल के बीच चार महीने से अधिक समय पहले शुरू हुई जंग के बीच अमेरिका ने अपने 50 हजार सैनिकों को अलर्ट मोड में रखा है। युद्धोन्माद से उपजे तनाव के बीच भारत ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

पाकिस्तान: पांच अगस्त को भारत विरोधी अभियान की कमान सेना को, भारत के खिलाफ सक्रिय किया गया पूरा सरकारी तंत्र

पाकिस्तान - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाए जाने की सातवीं वर्षगांठ से पहले पाकिस्तान ने 5 अगस्त को भारत विरोधी अभियान को इस बार पहले से कहीं अधिक संगठित और बड़ी साजिश का रूप देने की तैयारी शुरू कर दी है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: टिन्नू के ठिकानों पर छापा, कार और महंगी बाइक बरामद, सुप्रीम कोर्ट में आज स्टेटस रिपोर्ट

1 - फोटो : अमर उजाला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले के आरोपी रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू और मनीष यादव के ठिकानों पर पुलिस ने शनिवार की देर रात छापा मारा। इस दौरान टिन्नू की एक कार और महंगी बाइक बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान कुछ जमीनों की जानकारी भी पुलिस के हाथ लगी है। पूछताछ के बाद रविवार रात लगभग 10 बजे 39 घंटे की रिमांड पूरी होने के बाद दोनों को वापस जिला जेल में शिफ्ट कर दिया गया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...

Trump Politics: रूस पर दबाव के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक, ईरान से क्या चाहते हैं ट्रंप, भारत पर कितना असर?

डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रिपब्लिकन सांसदों से रूस पर प्रस्तावित प्रतिबंध विधेयक में ईरान को भी शामिल करने की मांग की है। यह विधेयक रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले शीर्ष देशों पर भारी आयात शुल्क लगाने का प्रावधान करता है। इनमें भारत भी शामिल है, क्योंकि वह रूस से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 

क्या अर्जुन कपूर साहिबा बाली को कर रहे डेट? भारत को सपोर्ट करने पहुंचे कलाकार; वायरल तस्वीर बनी चर्चा का विषय

अर्जुन कपूर, साहिबा बाली - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर और साहिबा बाली लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक साथ देखे गए। दोनों भारत बनाम इंग्लैंड का तीसरा वनडे देखने पहुंचे थे। मैच का आनंद लेते हुए दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। एक साथ देखे जाने के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन

ड्रैगन की नई चाल: ईरान संकट में उलझा रहा अमेरिका, चीन ने चोरी छिपे किया परमाणु मिसाइल परीक्षण, किसे खतरा?

चीन की नई चाल - फोटो : @AI/अमर उजाला ग्राफिक्स
चीन ने चुपके से समुद्र के नीचे से एक बेहद खतरनाक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह मिसाइल अपने साथ परमाणु बम ले जा सकती है। हैरानी की बात यह है कि इस बड़े खतरे पर दुनिया का जितना ध्यान जाना चाहिए था, उतना नहीं गया। एक नई रिपोर्ट में इसकी बड़ी वजह बताई गई है। दरअसल, महाशक्ति अमेरिका इस समय पश्चिम एशिया के एक बड़े युद्ध में बुरी तरह फंसा हुआ है। इसी वजह से अमेरिका और बाकी दुनिया चीन की इस खतरनाक सैन्य हरकत पर ठीक से नजर नहीं रख पाई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर...
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें