राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों में आज राजनीति, अपराध, कारोबार, कूटनीति और खेल से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में हैं। दिल्ली दंगा 2020 के भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा मामले में पांच दोषियों की सजा पर आज फैसला चर्चा में है। अमरोहा में विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी और दो के निलंबन की खबर भी सामने आई है। अर्थव्यवस्था की बात करें तो आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती के बाद खाद्य तेल सस्ता होने की उम्मीद है। उत्तर प्रदेश में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 कल से शुरू होने जा रहा है, जिसमें अमेरिका मेहमान देश है, जबकि चीन और पाकिस्तान की गैरमौजूदगी चर्चा में है। एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर के सवाल, मेघालय में यूडीपी के आठ विधायकों का भाजपा खेमे में जाना और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ओमान के पास मालवाहक जहाज पर हमला भी सुर्खियों में है। यूपी में चंपत राय, अनिल मिश्र और गोपाल राव को आरोपी न बनाए जाने को लेकर अधिवक्ताओं के विरोध के बाद पीएसी बुलाए जाने की खबर भी चर्चा में है। खेल जगत में भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिकॉर्ड पर निगाहें हैं। सिनेमा की दुनिया में अभिनेता-निर्देशक बिस्वजीत चटर्जी ने रेखा के साथ विवादित किसिंग सीन से लेकर संजय दत्त की डेब्यू फिल्म तक के कई अनसुने किस्से साझा किए हैं। जम्मू-कश्मीर के कठुआ से विधायक के लापता बेटे के दिल्ली में बहन के घर मिलने की खबर से पुलिस ने राहत की सांस ली है। अमेरिका में वीजा नियमों को सख्त करने की तैयारी के बीच बर्थ टूरिज्म भी चर्चा में है, वहीं रूस के चुनावी नतीजों में यूनाइटेड रशिया की बढ़त और राष्ट्रपति पुतिन की प्रतिक्रिया पर भी दुनिया की नजर है। अमर उजाला के इस लिंक पर राजनीति, अपराध, कारोबार, खेल, सिनेमा और अंतरराष्ट्रीय जगत की तमाम प्रमुख खबरें एक ही क्लिक में पढ़ें...
दिल्ली दंगा 2020: भजनपुरा पेट्रोल पंप हिंसा में पांच दोषियों की सजा पर फैसला आज, दलीलों पर सुनवाई संपन्न
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह की अदालत ने सजा पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आदेश के लिए मामले को 24 सितंबर को सूचीबद्ध किया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
अमरोहा: विधायक के फार्म हाउस पर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चार पुलिसकर्मी गिरफ्तार, दो निलंबित; जांच जारी
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमरोहा के हसनपुर कोतवाली में तैनात एक दरोगा, सिपाही और असोम में सीआरपीएफ की 156 वीं बटालियन में इंस्पेक्टर और पांचवीं बटालियन दिल्ली के हेड कांस्टेबल आरोप के घेरे में हैं। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ
जिनपिंग अमेरिका पहुंचे, ट्रंप ने किया स्वागत
- फोटो : एएनआई वीडियो- अमर उजाला ग्राफिक्स
जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने ज्वाइंट बेस एंड्रयूज एयरपोर्ट जाकर चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन का स्वागत किया। जिनपिंग के अमेरिका दौरे पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
आज से मूल सीमा शुल्क में कटौती: खाद्य तेल सस्ता होने का अनुमान, केंद्र सरकार ने घटाया आयात शुल्क
आयात शुल्क में कटौती (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्र सरकार ने कच्चे और रिफाइंड सोयाबीन, पाम और सूरजमुखी तेल पर मूल सीमा शुल्क घटाया है। यह बदलाव 24 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा, जिससे खाद्य तेलों की कीमतें कम होने की उम्मीद है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: इस बार अमेरिका की मेहमाननवाजी, चीन और पाकिस्तान से दूरी; व्यापार मेला कल से
मेले का लोगो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ट्रेड शो का चौथा संस्करण शुक्रवार से शुरू होगा। ट्रेड शो में 88 देशों के 600 से अधिक विदेशी खरीदारों के पहुंचने की उम्मीद है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
एसआईआर पर घिरा चुनाव आयोग?: थरूर ने पूछे तीखे सवाल, फॉर्म 6 से गोवा के 97 वोटरों तक के सवालों का मांगा जवाब
कांग्रेस सांसद शशि थरूर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बुधवार को चुनाव आयोग (ईसी) के उस बयान पर सवाल उठाए, जो मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर सामने आई दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों के बाद जारी किया गया था। थरूर ने सभी मुद्दों पर बिंदुवार और दस्तावेजी स्पष्टीकरण मांगा है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
मेघालय में बड़ा सियासी उलटफेर: भाजपा के खेमे में आए यूडीपी के आठ विधायक, तीन निलंबित; बताया क्यों बदली पार्टी?
भाजपा अध्यक्ष से मिलते यूडीपी विधायक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
मेघालय में यूडीपी के 12 में से 8 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे विधानसभा में भाजपा की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो गई। यूडीपी ने इनमें से तीन विधायकों को निलंबित कर कारण बताओ नोटिस दिया है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
पश्चिम एशिया तनाव: ओमान के पास मालवाहक जहाज पर हमला, एक भारतीय नागरिक की मौत; हमले के वक्त इतने नाविक थे सवार
भारत आ रहे मालवाहक जहाज पर हमला
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स/ANI
भारत की ओर जा रहे मालवाहक जहाज एमवी केप डाओ पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। ओमान स्थित भारतीय दूतावास ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जहाज पर 19 भारतीय नागरिक सवार थे। दूतावास ओमानी अधिकारियों के संपर्क में है और चालक दल के सभी सदस्यों की सुरक्षा पर नजर रख रहा है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
भारत बनाम वेस्टइंडीज: रोहित-कोहली के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड, वनडे सीरीज में बन सकती है इतिहास की नई कहानी
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : ANI
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। रोहित 12,000 वनडे रन और बतौर ओपनर 10,000 रन के करीब हैं, जबकि विराट कोहली 15,000 वनडे रन पूरे करने से सिर्फ 59 रन दूर हैं। दोनों दिग्गजों के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड हासिल करने का मौका होगा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
बिस्वजीत चटर्जी: रेखा संग विवादित किसिंग सीन से संजय दत्त की डेब्यू फिल्म तक, निर्दशक ने सुनाए अनसुने किस्से
रेखा संग किसिंग सीन पर बोले बिस्वजीत
- फोटो : अमर उजाला
Biswajit Chatterjee: दिग्गज अभिनेता बिस्वजीत चटर्जी ने अपने लंबे फिल्मी करियर से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। चर्चित किसिंग सीन से लेकर संजय दत्त की डेब्यू फिल्म तक, जानिए निर्देशक ने क्या कुछ कहा।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
जम्मू: कठुआ विधायक का लापता बेटा दिल्ली में बहन के घर से मिला, पुलिस राहत में; नेताजी से न हो सका संपर्क
प्रतीक चित्र
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
घंटों की कड़ी मशक्कत और तकनीकी निगरानी के बाद बुधवार सुबह युवक के दिल्ली स्थित अपनी बहन के घर सकुशल पहुंचने की सूचना मिली।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
अमेरिकी वीजा नियम सख्त: आखिर क्या है बर्थ टूरिज्म, क्यों इस पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप?
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका ने ‘बर्थ टूरिज्म’ पर लगाम लगाने के लिए वीजा नियमों को और सख्त करने का एलान किया है। अब उन लोगों को वीजा देने पर रोक लगाई जा सकती है, जो अमेरिका में बच्चे को जन्म दिलाने के मकसद से यात्रा करते हैं या इस तरह की व्यवस्था में किसी भी तरह मदद करते हैं।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..
रूस के चुनावी नतीजे: 75% से ज्यादा सीटों के अनुमान के साथ यूनाइटेड रशिया भारी बहुमत की ओर, पुतिन क्या बोले?
राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रूस के संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी निचले सदन यानी स्टेट ड्यूमा की 450 सीटों में तीन-चौथाई से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। जो अब तक का उसका सबसे बड़ा आंकड़ा होगा। यह चुनाव यूक्रेन के साथ जारी युद्ध, ड्रोन हमलों और वास्तविक विपक्ष की सीमित मौजूदगी के बीच हुआ है।
यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर..