जीएसटी परिषद की बुधवार और बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक के साथ अगली पीढ़ी के कर सुधारों की योजनाबद्ध शुरुआत हो जाएगी। इससे आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था पूरी तरह से खुली और पारदर्शी हो जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि जीएसटी 2.0 से कारोबारियों के अनुपालन बोझ में और कमी आएगी। छोटे व्यवसायों के लिए फलना-फूलना आसान हो जाएगा। वहीं पहाड़ों से लेकर मैदानों तक हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त है। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खनल से राष्ट्रीय राजमार्ग समेत छोटी-बड़ी सैकड़ों सड़कें बंद हैं। नदियां और नाले उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लेकर दिल्ली-एनसीआर में भी कई दिनों से बारिश, बाढ़ और जलभराव से लोग परेशान हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सेना और एनडीआरएफ समेत विभिन्न एजेंसियों की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हैं। एक तरफ दिल्ली में बाढ़ जैसे हालात बन रहे हैं। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे न जाने की अपील की है। मंगलवार सुबह से हर घंटे हथिनीकुंड बैराज से 1.5 से 2 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है, जो बुधवार तक दिल्ली पहुंचने पर हालात और बिगाड़ सकते हैं। हालांकि, सीएम रेखा गुप्ता ने आश्वस्त किया कि सरकार पूरी तरह तैयार है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त को जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद वह एक बार फिर बुधवार को जनसुनवाई आयोजित कर रही हैं। इसको लेकर दिल्ली पुलिस के अलावा तमाम सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट हैं। सीएम की सुरक्षा में इस बार कोई चूक न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने फुलप्रूफ प्लान भी तैयार कर लिया है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...