दिल्ली- एनसीआर और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाके में छाया भीषण वायु प्रदूषण अब सिर्फ धुंध या धुएं का मामला नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायुमंडल में तेजी से चल रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं का परिणाम है, जो हवा को सामान्य प्रदूषण से कहीं अधिक जानलेवा बना रही हैं। दिल्ली कार धमाके से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार फरीदाबाद की अल फलाह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जवाद अहमद सिद्दीकी ने जाली दस्तावेज बनाकर कई साल पहले मर चुके हिंदुओं की जमीन हड़प ली थी। यह दावा किया है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने। वहीं एतिहासिक लाल किले की प्राचीन दीवारें इस वर्ष दिसंबर में एक अलग ही स्वर सुनेंगी। विश्व संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक यहां होगी। भारत सरकार पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र की मेजबानी कर रही है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
दिल्ली- एनसीआर और सिंधु-गंगा के मैदानी इलाके में छाया भीषण वायु प्रदूषण अब सिर्फ धुंध या धुएं का मामला नहीं है, बल्कि वैज्ञानिकों के अनुसार यह वायुमंडल में तेजी से चल रही रासायनिक प्रतिक्रियाओं का परिणाम है, जो हवा को सामान्य प्रदूषण से कहीं अधिक जानलेवा बना रही हैं। पढ़ें पूरी खबर..
दिल्ली कार धमाके से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में गिरफ्तार फरीदाबाद की अल फलाह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति जवाद अहमद सिद्दीकी ने जाली दस्तावेज बनाकर कई साल पहले मर चुके हिंदुओं की जमीन हड़प ली थी। यह दावा किया है प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने। पढ़ें पूरी खबर..
एतिहासिक लाल किले की प्राचीन दीवारें इस वर्ष दिसंबर में एक अलग ही स्वर सुनेंगी। विश्व संस्कृति की सबसे महत्वपूर्ण बैठकों में से एक अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक बैठक यहां होगी। भारत सरकार पहली बार यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत समिति (आईसीएच) के 20वें सत्र की मेजबानी कर रही है। यह महत्वपूर्ण वैश्विक सम्मेलन आठ से 13 दिसंबर 2025 तक नई दिल्ली स्थित लाल किले में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते हैं। इसमें दुनिया के कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...
दिल्ली और एनसीआर में टमाटर के दाम 80 रुपये प्रति किलो से ऊपर पहुंचने के बाद केंद्र सरकार ने बाजार हस्तक्षेप योजना के तहत सस्ते टमाटर बेचने की शुरुआत कर दी है। मदर डेयरी में भी बृहस्पतिवार को टमाटर 75 रुपये किलो बिका। पढ़ें पूरी खबर....
पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को संसद मार्ग थाने के बाहर पुलिसकर्मियों से हाथापाई के मामले में गिरफ्तार किए गए नौ प्रदर्शनकारियों को जमानत दी है। न्यायिक मजिस्ट्रेट इस मामले में गिरफ्तार किए गए कुल 17 प्रदर्शनकारियों में से नौ की जमानत याचिका पर सुनवाई कर रहे थे। मजिस्ट्रेट ने 20,000 रुपये के मुचलके पर नौ प्रदर्शनकारियों को जमानत दी। पढ़ें पूरी खबर..
राहुल गांधी के 2023 के कथित मानहानि वाले भाषण को लेकर दायर मामले में पुणे की एमपी-एमएलए कोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। अदालत ने वीडी सावरकर के परपोते सत्यकी सावरकर की ये मांग खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने अदालत से राहुल गांधी के भाषण वाला यूट्यूब वीडियो चलाने का अनुरोध किया था। 14 नवंबर को जब अदालत में सत्यकी सावरकर का मुख्य बयान दर्ज किया जा रहा था, तब उनके द्वारा दी गई सीडी चलाई गई, लेकिन उसमें कोई डेटा नहीं मिला। पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्माहट तेज है। राजनीतिक पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति भी चरम पर है। चुनावी आयोग भी जोरोसोरो से अपनी तैयारी में लगा हुआ है। इसी बीच राज्य में बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) और चुनाव कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर चुनाव आयोग (ईसीआई) ने चिंता जताई है। आयोग को शिकायतें मिली हैं कि राज्य में हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम कर रहे कई बीएलओ को अज्ञात लोगों द्वारा धमकाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर..
छह देशों बुल्गारिया, जॉर्जिया, रोमानिया, रूस, तुर्किये और यूक्रेन से घिरे काले सागर में दो अलग-अलग टैंकरों कैरोस और विराट पर हमला होने और आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बारे में जानकारी देते हुए तुर्किये अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाजों के सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया। ये जहाज रूस पर लगे अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों से बचने के लिए चलाए जाने वाले ‘शैडो फ्लीट’ का हिस्सा हैं। पढ़ें पूरी खबर...