फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: राष्ट्रपति आज मथुरा में; PM वर्ल्ड फूड इंडिया और ट्रेड शो का शुभारंभ करेंगे; लेह में हिंसक प्रदर्शन

Thu, 25 Sep 2025 07:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पूर्व ही मथुरा-वृंदावन सजकर तैयार हो गया है। यहां की एक-एक दीवारें श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर उनका स्वागत कर रही हैं। सड़क से लेकर बाजार तक अद्भुत नजारा बिखेरे हुए हैं। कई दिनों से तैयारियों में जुटा प्रशासन अब उनके स्वागत और सुरक्षा में जुटने को बेताब है। ब्रज के कलाकार भी उन्हें अपनी लोक कलाओं को दिखा हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करेंगे। मथुरा-वृंदावन में दो दर्जन स्थानों पर कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देते हुए सड़क के किनारे नजर आएंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड फूड इंडिया के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य घरेलू खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करना और भारत को खाद्य क्षेत्र में नवोन्मेष के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित करना है। इसके अलावा, केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में हिंसक विरोध प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई। युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा एवं लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के दफ्तर और कई वाहनों में आग लगा दी। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया व फायरिंग की। लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

सुदामा कुटी में इसी भजन कुटी का लोकार्पण करेंगी राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति का मथुरा दौरा आज: स्टेशन पर ढोल-नगाड़ों से होगा स्वागत
वृंदावन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन से पूर्व ही मथुरा-वृंदावन सजकर तैयार हो गया है। यहां की एक-एक दीवारें श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन कर उनका स्वागत कर रही हैं। सड़क से लेकर बाजार तक अद्भुत नजारा बिखेरे हुए हैं। कई दिनों से तैयारियों में जुटा प्रशासन अब उनके स्वागत और सुरक्षा में जुटने को बेताब है। ब्रज के कलाकार भी उन्हें अपनी लोक कलाओं को दिखा हाथ जोड़कर उनका अभिवादन करेंगे। मथुरा-वृंदावन में दो दर्जन स्थानों पर कलाकार पारंपरिक प्रस्तुतियां देते हुए सड़क के किनारे नजर आएंगे। पढ़ें पूरी खबर...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

Delhi: पीएम मोदी आज करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वर्ल्ड फूड इंडिया के चौथे संस्करण का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्य घरेलू खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में अधिक निवेश आकर्षित करना और भारत को खाद्य क्षेत्र में नवोन्मेष के वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापित करना है। पढ़ें पूरी खबर...

लद्दाख में प्रदर्शन - फोटो : PTI

Leh : छठी अनुसूची को लेकर लेह में हिंसक प्रदर्शन, चार की मौत और 80 से अधिक घायल
केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर लेह में हिंसक विरोध प्रदर्शन में चार लोगों की मौत हो गई। युवा प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पों में 80 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घायलों में 40 पुलिसकर्मी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा एवं लद्दाख स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद के दफ्तर और कई वाहनों में आग लगा दी। हालात बेकाबू होते देख सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज किया व फायरिंग की। लेह में कर्फ्यू लगा दिया गया है और इंटरनेट सेवा रोक दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

जनरल अनिल चौहान, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ - फोटो : ANI

CDS: केंद्र सरकार ने सीडीएस जनरल अनिल चौहान का बढ़ाया कार्यकाल
केंद्र सरकार चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल बढ़ा दिया है। रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को सीडीएस जनरल अनिल चौहान के कार्यकाल को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अब वे 30 मई 2026 तक या अगले किसी भी आदेश तक सीडीएस और सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) के सचिव के पद पर बने रहेंगे। जनरल अनिल चौहान को सितंबर 2022 में देश का दूसरा सीडीएस नियुक्त किया गया था। पढ़ें पूरी खबर...

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

Maharashtra: नंदुरबार कलेक्ट्रेट में आदिवासी प्रदर्शनकारियों-पुलिस के बीच झड़प
उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार कलेक्टर कार्यालय परिसर में बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने ने पथराव किया और सरकारी संपत्ति व वाहनों को नुकसान पहुंचाया। इस दौरान कम से कम 18 लोग घायल हो गए, जिनमें 12 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पुलिस ने मामले में 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पढ़ें पूरी खबर...

कैबिनैट के फैसले - फोटो : amarujala.com

Cabinet Decisions: रेलवे के 10 लाख कर्मियों को दिवाली बोनस
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी है। इससे 10.90 लाख कर्मचारियों को दिवाली से पहले उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए लाभ मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

चैतन्य बघेल - फोटो : एएनआई

Chhattisgarh: शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ एंटी करप्शन ब्यूरो/इकोनॉमिक ऑफेन्स विंग (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल और एक अन्य आरोपी दीपेन चावड़ा को शराब घोटाले में गिरफ्तार किया। चैतन्य पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा 18 जुलाई को गिरफ्तार होने के बाद न्यायिक हिरासत में थे। पढ़ें पूरी खबर...

भारत ने बांग्लादेश को हराया - फोटो : PTI

IND vs BAN: अजेय रहते हुए एशिया कप के फाइनल में भारत
भारत ने बांग्लादेश को 41 रन से हराकर एशिया कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में छह विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की टीम 19.3 ओवर में सिर्फ 127 रन ही बना पाई और ऑलआउट हो गई। उनकेलिए सैफ हसन ने सर्वाधिक 69 रन बनाए। वहीं, भारत के लिए कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट झटके। इसके अलावा अक्षर पटेल और तिलक वर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, CBSE - फोटो : X(@cbseindia29)

CBSE 12th Datesheet 2025: सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से
 
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का अस्थायी टाइमटेबल जारी कर दिया है। बोर्ड ने सत्र 2025-26 के लिए 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संभावित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी। टेंटेटिव डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर उपलब्ध है। छात्र नीचे भी डेटशीट देख सकते हैं। पढ़ें पूरी खबर...

एल-69 और सी-10 देशों के प्रतिनिधियों के साथ विदेश मंत्री एस. जयशंकर - फोटो : एएनआई/X@DrSJaishankar

EAM Jaishankar In US: न्यूयॉर्क में एल-69 और C-10 देशों की बैठक
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को न्यूयॉर्क में एल-69 और सी-10 देशों की दूसरी संयुक्त मंत्रीस्तरीय बैठक की मेजबानी की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ की सामूहिक आवाज़ संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में व्यापक सुधारों की दिशा में एकजुट होकर काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मार्गरेट मैकलियोड - फोटो : पीटीआई-एएनआई

अमरिकी विदेश विभाग ने बताई ट्रंप की प्राथमिकताएं
संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों पर अमेरिकी विदेश विभाग की हिंदुस्तानी प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकताओं के बारे में बताया। मैकलियोड ने कहा कि अमेरिकी सरकार इस साल तीन प्राथमिकताओं पर ध्यान दे रही है, जिनमें शांति, स्वतंत्रता और संप्रभुता शामिल है। उन्होंने कहा कि अमेरिका संयुक्त राष्ट्र को और जवाबदेह व निष्पक्ष बनाने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

शान-किशोर कुमार-अलीशा - फोटो : एएनआई, सोशल मीडिया

Ek aur Baar Kishore Kumar: किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने जुटे संगीत जगत के दिग्गज
लोकप्रिय सिंगर शान से लेकर अलीशा चिनॉय, शाल्मली खोलगड़े, समीर टंडन और मामे खान जैसी संगीत जगत की चर्चित हस्तियां दिवंगत संगीतकार-गायक किशोर कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए एक साथ जुटे। ये सभी दिग्गज कलाकार सोनी लिव के शो 'एक और बार किशोर कुमार' में एक साथ परफॉर्म करते दिखेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

बिजनेस राउंडअप - फोटो : amarujala.com

Business Roundup: लगातार चौथे दिन गिरा शेयर बाजार; सोना-चांदी रिकॉर्ड हाई से नीचे
भारतीय और वैश्विक अर्थव्यवस्था से जुड़ी कई खबरें मंगलवार को कारोबार जगत की सुर्खियां बनीं। बेंचमार्क शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बुधवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुए। डॉलर में सुधार और फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल द्वारा मंगलवार को दिए गए भाषण में की गई आक्रामक टिप्पणियों के कारण सोने की कीमतें अपने रिकॉर्ड उच्च स्तर से थोड़ी नीचे आ गई हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को रेलवे कर्मचारियों के लिए 1,866 करोड़ रुपये के उत्पादकता-आधारित बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दे दी। आइए बिजनेस राउंडअप में इन खबरों पर विस्तार से एक नजर डालें। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें