फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: 30 राज्यों में होगी बारिश; मलेरिया का भारतीय टीका तैयार; कहानीकार युवाओं के लिए अमर उजाला की पहल

Sat, 19 Jul 2025 05:59 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

देश भर में झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर है और कम से कम 17 जगहों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। फिलहाल ये दुश्वारियां कम भी नहीं होने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और बंगाल से लेकर केरल तक 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा, भारत में डेंगू से पहले मलेरिया रोग खत्म हो सकेगा। भारतीय वैज्ञानिकों ने मलेरिया रोग के खिलाफ पहला स्वदेशी टीका तैयार कर लिया है जो न केवल संक्रमण बल्कि उसके समुदाय में प्रसार पर भी रोक लगाने में सक्षम है। इस टीके के जल्द से जल्द उत्पादन के लिए नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्राइवेट कंपनियों के साथ समझौता करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा, अगर आपके दिल में कोई कहानी है, मन में कोई रचनाकार कुलांचे मार रहा है, तो झिझकिये मत। कलम उठाइये और उसे कागज पर उतार दीजिये। आपकी कलम से निकली अनूठी कहानी अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन से प्रकाशित होने वाली एक अमूल्य किताब का हिस्सा बन सकती है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : बासित जरगर

Weather: देश के 30 राज्यों में तीन-चार दिन भारी बारिश का अलर्ट
देश भर में झमाझम मानसूनी बारिश हो रही है। नदियां उफान पर है और कम से कम 17 जगहों पर बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में तो बारिश कहर बनकर टूट रही है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में सड़कों का बुरा हाल है, पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं और ट्रांसफार्मर में खराबी से बिजली आपूर्ति भी बाधित है। फिलहाल ये दुश्वारियां कम भी नहीं होने वाली है क्योंकि मौसम विभाग ने उत्तराखंड से लेकर ओडिशा और बंगाल से लेकर केरल तक 30 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले तीन-चार दिन भारी बारिश की संभावना जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

मलेरिया वैक्सीन (सांकेतिक) - फोटो : ANI

मलेरिया का पहला भारतीय टीका तैयार, उत्पादन के लिए ICMR निजी कंपनी के साथ समझौता करेगा
भारत में डेंगू से पहले मलेरिया रोग खत्म हो सकेगा। भारतीय वैज्ञानिकों ने मलेरिया रोग के खिलाफ पहला स्वदेशी टीका तैयार कर लिया है जो न केवल संक्रमण बल्कि उसके समुदाय में प्रसार पर भी रोक लगाने में सक्षम है।  इस टीके के जल्द से जल्द उत्पादन के लिए नई दिल्ली स्थित भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने प्राइवेट कंपनियों के साथ समझौता करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईसीएमआर ने जानकारी दी है कि मलेरिया टीका की खोज पूरी कर ली है। इसे फिलहाल एडफाल्सीवैक्स नाम दिया है, जो मलेरिया परजीवी प्लास्मोडियम फाल्सीपेरम के खिलाफ पूरी तरह असरदार पाया गया है। आईसीएमआर और भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) के शोधकर्ताओं ने मिलकर यह स्वदेशी टीका तैयार किया है। पढ़ें पूरी खबर...

युवाओं के लिए अमर उजाला की शानदार पहल - फोटो : अमर उजाला

Nayi Umar Ki Nayi Fasal 2025: युवाओं के लिए अमर उजाला की शानदार पहल, कहानी लिखें..
अगर आपके दिल में कोई कहानी है, मन में कोई रचनाकार कुलांचे मार रहा है, तो झिझकिये मत। कलम उठाइये और उसे कागज पर उतार दीजिये। आपकी कलम से निकली अनूठी कहानी अंतरराष्ट्रीय प्रकाशन से प्रकाशित होने वाली एक अमूल्य किताब का हिस्सा बन सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI

Genius Act: अमेरिका में 'क्रिप्टो उद्योग' मुख्यधारा में लाएगी सरकार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर से जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी, जिसे स्टेबलकॉइन के नाम से भी जाना जाता है, के लिए एक नियामक व्यवस्था बनाने के लिए एक कानून पर हस्ताक्षर किए। विशेषज्ञ इस कानून को एक मील का पत्थर बता रहे हैं। इससे डिजिटल परिसंपत्तियों को भुगतान करने और धन स्थानांतरित करने का एक रोजमर्रा का तरीका बनने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई

EU को विदेश मंत्रालय की दो टूक: भारत एकतरफा प्रतिबंध नहीं मानता
यूक्रेन पर हमला करने के कारण यूरोपीय संघ (ईयू) ने शुक्रवार को रूस पर 18वीं बार नए प्रतिबंध लगाए। इसके कुछ ही घंटे बाद भारत ने कहा कि वह इस तरह के एकतरफा प्रतिबंधों को नहीं मानता है और उर्जा व्यापार जैसे मुद्दों पर दोहरा मापदंड नहीं होना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई (फाइल)

Supreme Court: 'कोई एक ईंट भी रखेगा, तो उसे गिरफ्तार करो', चांदनी चौक इलाके में अवैध निर्माण पर कोर्ट सख्त
सुप्रीम कोर्ट ने चांदनी चौक इलाके में अदालत के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण को लेकर फटकार लगाई और दिल्ली पुलिस से कहा कि जो भी व्यक्ति वहां एक ईंट भी रखेगा, उसे गिरफ्तार किया जाए। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जयमाल्या बागची की बेंच ने आदेश दिया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त क्षेत्र में एक नियमित गश्त करने वाला दल तैनात करें और जहां भी अवैध निर्माण हो, तुरंत कार्रवाई की जाए। पढ़ें पूरी खबर...

ईडी दफ्तर के बाहर कांग्रेसियों का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पांच दिन की रिमांड पर भेजे गए चैतन्य बघेल
 प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाला मामले में आज शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर छापेमार कार्रवाई की। ईडी ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश डमरूधर चौहान की विशेष कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान ईडी शराब घोटाला मामले को लेकर चैतन्य बघेल से पूछताछ करेगी। पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल - फोटो : ani

युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन आज: शामिल होंगे हिमाचल के राज्यपाल
नशा मुक्त युवा विषय के साथ युवा आध्यात्मिक शिखर सम्मेलन का शुभारंभ शनिवार को सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, छह केंद्रीय मंत्री और तीन मंत्री यूपी सरकार के शामिल होंगे। इसके अलावा 100 आध्यात्मिक और सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों के 500 से अधिक युवा प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके बाद रविवार को काशी घोषणापत्र के उद्घोष के साथ नशा मुक्त विकसित भारत के लिए राष्ट्रीय युवा-नेतृत्व वाली रूपरेखा तैयार की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

अमृत भारत ट्रेन (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

Amrit Bharat Trains: बिहार बना 'खास', यहां अमृत भारत ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन सबसे अधिक
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। चुनाव के एलान से पहले प्रदेश को कई विकास परियोजनाओं के साथ-साथ भारतीय रेलवे की प्रीमियम सेवा- अमृत भारत ट्रेनों की सौगात मिल चुकी है। खास बात ये है कि अमृत भारत ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशनों की संख्या देश में सबसे अधिक बिहार में ही है। इस कारण प्रदेश खास बन चुका है। पढ़ें पूरी खबर...

अमेरिका पाकिस्तान फ्लैग - फोटो : एएनआई

PAK Terror Network: US की नकेल से तिलमिलाया पाकिस्तान, दावा- आतंकी नेटवर्क ध्वस्त किए
अमेरिका के नकेल कसने के बाद पाकिस्तान तिलमिला गया है। पाकिस्तान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने आतंकवादी नेटवर्क को खत्म कर दिया है। पाकिस्तान ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में हुए पहलगाम आतंकी हमले का संबंध लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जोड़ना सही नहीं है, क्योंकि यह संगठन अब सक्रिय नहीं है। पढ़ें पूरी खबर...

ओडिशा छात्रा के आत्मदाह मामले की जांच करती पुलिस (फाइल) - फोटो : PTI

Odisha Immolation: चौंकाने वाला खुलासा- कॉलेज की ICC रिपोर्ट से तनाव में आत्मदाह
ओडिशा के बालासोर में आत्मदाह करने वाली छात्रा के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। मृतका की मित्र के मुताबिक, पीड़िता कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) की रिपोर्ट से तनाव में थी। प्रिंसिपल ने भी उससे कहा था कि समिति की रिपोर्ट में सब कुछ तुम्हारे खिलाफ है। बेहतरी इसी में है कि अपना आवेदन वापस ले लो, अन्यथा तुम्हारे खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर...

शिवसेना यूबीटी नेता अनिल परब और मंत्री योगेश कदम - फोटो : एएनआई

उद्धव गुट के नेता बोले- मंत्री की मां के नाम पर मुंबई में डांस बार परमिट, इस्तीफा दें योगेश कदम
शिवसेना (यूबीटी) नेता अनिल परब ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि मुंबई के एक 'डांस बार' का परमिट महाराष्ट्र सरकार के मंत्री योगेश कदम की मां के नाम पर है। उन्होंने मामले को लेकर मंत्री कदम से इस्तीफे की मांग की है। हालांकि, मंत्री कदम ने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...

संगीता बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम

Sangeeta Bijlani: संगीता बिजलानी के फार्महाउस में हुई तोड़फोड़, सामान चोरी
सलमान खान की खास दोस्त और बॉलीवुड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के पुणे स्थित फॉर्म हाउस में चोरी का मामला सामने आया है। उनके घर से काफी सामान चोरी हुआ है। इसके साथ ही घर में काफी तोड़ फोड़ भी हुई है। जानिए क्या है पूरा मामला... पढ़ें पूरी खबर...

डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : एक्स/व्हाइट हाउस

US: राष्ट्रपति ट्रंप की हुंकार- डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा, गिरने नहीं देंगे
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हुंकार भरते हुए कहा है कि अमेरिकी डॉलर का दर्जा छिनना विश्व युद्ध हारने जैसा होगा और वे डॉलर को गिरने नहीं देंगे। उन्होंने BRICS देशों की नीति और भविष्य पर भी बयान दिया। ट्रंप ने कहा, 'द जीनियस एक्ट वास्तव में अमेरिकी डॉलर को मज़बूत कर रहा है। यह कानून अमेरिकी मुद्रा की अहमियत को भी रेखांकित कर रहा है। ब्रिक्स देशों के समूह ने डॉलर के प्रभुत्व और दुनियाभर में मानक अमेरिकी मुद्रा पर कब्जा करने की कोशिश। वे ऐसा करना चाहते थे, लेकिन जब मैंने इसके सदस्यों पर 10 फीसदी टैरिफ लगाने की घोषणा की तो अगले दिन उनकी बैठक हुई, जिसमें लगभग कोई भी नहीं आया।' पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

ऋषभ पंत - फोटो : BCCI X

IND vs ENG: खतरे में रोहित का डब्ल्यूटीसी रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। भारतीय टीम को लॉर्ड्स टेस्ट में हार का सामना करना पड़ा था और वह फिलहाल सीरीज में 1-2 से पीछे चल रही है। भारतीय टीम जहां सीरीज में वापसी करने के इरादे से उतरेगी, वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत के पास पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का अवसर रहेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें