फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News: आज सावन का पहला सोमवार, हरियाणा के नूंह में अलर्ट; इटली के सिनर ने जीता विंबलडन; सायना की शादी टूटी

Mon, 14 Jul 2025 05:42 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

सावन के पहले सोमवार के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम सजकर तैयार है। बाबा के धाम में रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत होगा। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार होगा। पहले सोमवार को धाम में छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसके अलावा, सावन के पहले सोमवार को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन आज जिले के तीन पांडवकालीन मंदिरों नल्हड़ महादेव, झिरकेश्वर महादेव, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगेश्वर मंदिर, सिंगार में किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रा की सफलता व सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां स्थानीय सहयोग से पूरी कर ली हैं। गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नूंह में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा और ब्लक एसएमएस पर रोक लगाने की घोषणा की है। इसके अलावा, स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से चूक गए। अल्कारेज फाइनल में यानिक सिनर के सामने चार सेट तक चले मुकाबले में हार गए। सिनर ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ऑल इंग्लैंड क्लब में पहली बार चैंपियन बने हैं। इसके अलावा, भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया है। सायना और कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने वाला है। सायना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कश्यप से अलग होने के फैसले को सार्जवनिक किया। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन
Trending Videos

श्री काशी विश्वनाथ धाम - फोटो : अमर उजाला

सावन का पहला सोमवार : बाबा की चल प्रतिमा का होगा शृंगार, आएंगे छह लाख श्रद्धालु
सावन के पहले सोमवार के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम सजकर तैयार है। बाबा के धाम में रेड कार्पेट पर फूल बरसाकर श्रद्धालु और कांवड़ियों का स्वागत होगा। सावन के पहले सोमवार को बाबा विश्वनाथ की चल प्रतिमा का शृंगार होगा। पहले सोमवार को धाम में छह लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। धाम की सीसीटीवी से निगरानी होगी और जिग जैग बैरिकेडिंग से होकर श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करने पहुंचेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन सोमवार को - फोटो : अमर उजाला

नूंह में इंटरनेट-बल्क SMS सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद: ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा आज
सावन के पहले सोमवार को हरियाणा के नूंह में ब्रजमंडल जलाभिषेक यात्रा का आयोजन 14 जुलाई जिले के तीन पांडवकालीन मंदिरों नल्हड़ महादेव, झिरकेश्वर महादेव, फिरोजपुर झिरका और श्रृंगेश्वर मंदिर, सिंगार में किया जाएगा। प्रशासन ने यात्रा की सफलता व सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां स्थानीय सहयोग से पूरी कर ली हैं। यात्रा में मंत्री व विधायक भी शामिल हो सकते हैं। वहीं गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव ने नूंह में अगले 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा और ब्लक एसएमएस पर रोक लगाने की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर...

Wimbledon Final: विंबलडन 2025 में स्पेन के अल्कारेज और इटली के सिनर के बीच हुआ मुकाबला - फोटो : पीटीआई

Wimbledon Final: कार्लोस अल्कारेज को हराकर सिनर ने जीता विंबलडन खिताब
स्पेन के युवा टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज विंबलडन में खिताबी हैट्रिक लगाने से चूक गए। अल्कारेज फाइनल में यानिक सिनर के सामने चार सेट तक चले मुकाबले में हार गए। सिनर ने सेमीफाइनल में 24 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता नोवाक जोकोविच को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ऑल इंग्लैंड क्लब में पहली बार चैंपियन बने हैं। विंबलडन से पहले सिनर के तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुके हैं। पढ़ें पूरी खबर...

सायना ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर लिखा- पति परुपल्ली कश्यप से अलग होने का फैसला - फोटो : एएनआई / इंस्टाग्राम

Saina-Kashyap Separation: सायना नेहवाल पति पी कश्यप से अलग होंगी
भारतीय बैडमिंटन स्टार और ओलंपिक मेडलिस्ट सायना नेहवाल और उनके पति परुपल्ली कश्यप ने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला लिया हैं। सायना और कश्यप ने लंबे रिलेशनशिप के बाद 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। अब सात साल बाद दोनों का यह रिश्ता टूटने वाला है। सायना ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कश्यप से अलग होने के फैसले को सार्जवनिक किया। पढ़ें पूरी खबर...
 

भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : PTI

IND vs ENG: पांचवें दिन भारत के सामने होगी इंग्लैंड के गेंदबाजों की कठिन चुनौती
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया। रविवार को स्टंप्स तक भारत ने चार विकेट पर 58 रन बना लिए हैं और उन्हें जीत के लिए 135 रनों की जरूरत है। बता दें कि, इंग्लैंड और भारत की पहली पारी 387 रन पर समाप्त हुई थीं। दूसरी पारी में इंग्लिश टीम ने 10 विकेट पर 192 रन बनाए और भारत को 193 रन का लक्ष्य दिया। दिन का खेल समाप्त होने तक केएल राहुल 47 गेंदों में छह चौके की मदद से 33 रन बनाकर क्रीज पर डटे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

एअर इंडिया विमान हादसे से ठीक पहले खुला फ्लाइट का RAT - फोटो : एएआईबी रिपोर्ट

क्रैश ड्रीमलाइनर के कॉकपिट मॉड्यूल दो बार बदले; बोइंग बोला- ईंधन स्विच लॉक सुरक्षित
एअर इंडिया ने 2019 में बोइंग के निर्देश के बाद दुर्घटनाग्रस्त बोइंग 787-8 विमान के थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल (टीसीएम) को पिछले छह वर्षों में दो बार बदला है। टीसीएम में ईंधन नियंत्रण स्विच भी शामिल हैं। इसकी चर्चा इसलिए हो रही है क्योंकि अहमदाबाद हादसे की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट में AAIB ने इसकी तरफ ध्यान खींचा है। रिपोर्ट के मुताबिक ये स्विच लंदन जाने वाले विमान- ड्रीमलाइनर वीटी-एएनबी के टेकऑफ करने के तुरंत बाद बंद हो गए थे। बता दें कि विमान बीते 12 जून को अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: आज पेश किया जाएगा बेअदबी बिल
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र की कार्यवाही सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रहेगी। इसमें पंजाब सरकार बेअदबी के खिलाफ कानून लाने के लिए बिल पेश करेगी। विधानसभा सत्र से ठीक पहले सीएम भगवंत मान ने कैबिनेट की बैठक करेंगे जिसमें इस बिल को मंजूरी दी जाएगी। बिल को लेकर ही सरकार ने दो दिन का विशेष सत्र बुलाने का फैसला लिया था जिसे दो दिन और आगे बढ़ा दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (फाइल) - फोटो : एएनआई

CCTV In Railways: यात्रियों की सुरक्षा के लिए 74000 ट्रेन कोच और 15000 इंजनों में लगेंगे कैमरे
यात्रियों की सुरक्षा और पुख्ता करने के लिए रेलवे ने देश के सभी 74,000 ट्रेन कोच और 15,000 लोकोमोटिव (इंजन) में सीसीटीवी कैमरा लगाने का फैसला किया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 12 जुलाई को हुई बैठक में इस फैसले को मंजूरी दी। पढ़ें पूरी खबर...

जयशंकर के दौरे से पहले चीन के बिगड़े बोल - फोटो : ANI / X @ChinaSpox_India

'रिश्तों में कांटा बन गया है तिब्बत से जुड़ा मुद्दा', जयशंकर की यात्रा से पहले चीन के बिगड़े बोल
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की चीन यात्रा से ठीक पहले, चीनी दूतावास ने तिब्बत से जुड़े मुद्दों को भारत-चीन संबंधों में कांटा बताया है और कहा है कि यह भारत के लिए एक बोझ बन गया है। जयशंकर 14 और 15 जुलाई को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने चीन जा रहे हैं। यह उनकी चीन की पहली यात्रा है जब से 2020 में लद्दाख में भारत-चीन के बीच सैन्य तनाव पैदा हुआ था। पढ़ें पूरी खबर...

गोलीबारी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

US Shooting: केंटकी के चर्च में गोलीबारी के बाद दो महिलाओं की मौत, संदिग्ध हमलावर ढेर
अमेरिका में केंटकी की एक चर्च में रविवार को गोलीबारी हुई। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि एक संदिग्ध ने पहले राज्य पुलिसकर्मी को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में, वह पास के एक चर्च में भाग गया और दूसरी गोलीबारी में और लोगों को घायल कर दिया। केंटकी राज्य पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि संदिग्ध भी मारा जा चुका है और गोलीबारी की यह घटना समाप्त हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

इमैनुएल मैक्रों - फोटो : ANI

 फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों का एलान, अगले दो वर्षों में सेना पर खर्च होंगे अतिरिक्त 6.5 अरब यूरो
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रविवार को घोषणा की कि दुनिया में बढ़ते खतरों को देखते हुए फ्रांस आने वाले दो साल में सेना पर 6.5 अरब यूरो का अतिरिक्त खर्च करेगा। इन खतरों में रूस, आतंकवाद और ऑनलाइन हमले शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर...

छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला

छांगुर का धर्मांतरण नेटवर्क: 579 जिलों में 3000 गुर्गे, 1000 युवक लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाते
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच में धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर से जुड़े 30 बैंक खातों का पता चला है, जिनमें विदेश से जमकर धन जमा कराया गया। इनमें से 18 खातों में 68 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है। बीते तीन महीने के भीतर ही इन खातों में सात करोड़ रुपये जमा कराए गए। पढ़ें पूरी खबर...

एफबीआई ने पवित्तर सिंह बटाला को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

Amritsar News: अमेरिका में एनआईए का मोस्ट वांटेड आतंकी पवित्तर बटाला समेत आठ गिरफ्ता
अमेरिकी जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो और इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने शनिवार को अमेरिका के अलग-अलग स्थानों से खालिस्तान समर्थक आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया। इनमें भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) का मोस्ट वांटेड पवित्तर सिंह बटाला भी शामिल है। इन सभी को अपहरण व आपराधिक साजिश जैसे कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। कभी गुरदासपुर के बटाला में पवित्तर‑चौरा गैंग चलाता था। पंजाब में उसने न केवल थानों पर ग्रेनेड हमले करवाए बल्कि अवैध हथियारों की खेप व रंगदारी की वारदात में भी शामिल रहा। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

केरल की नर्स निमिषा को फांसी से बचाने का मामला, आज सुप्रीम कोर्ट में दो जजों की पीठ में सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट सोमवार को उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें केंद्र को एक भारतीय नर्स को बचाने के लिए राजनयिक माध्यमों का इस्तेमाल करने का निर्देश देने की मांग की गई है। नर्स को यमन में 16 जुलाई को हत्या के आरोप में फांसी दिए जाने की आशंका है। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति संदीप मेहता की पीठ इस मामले की सुनवाई कर सकती है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : ANI

आज CJI गवई अहम मामले की करेंगे सुनवाई, कानूनी सलाह देने वाले वकीलों को ईडी के समन का केस
मुवक्किलों को पेशेवराना कानूनी राय देने पर वकीलों को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से समन किए जाने के मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मामले की सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई, न्यायमूर्ति के विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति एनवी अंजारिया की पीठ इस मामले की सुनवाई करेगी। यह ईडी की ओर से वरिष्ठ वकीलों अरविंद दातार और प्रताप वेणुगोपाल को तलब किए जाने के बाद सामने आया। सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन (एससीएओआरए) ने इस समन की निंदा की और इसे एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति बताया जिसने कानूनी पेशे की बुनियाद पर प्रहार किया है। बार निकायों ने भारत के मुख्य न्यायाधीश से मामले का स्वतः संज्ञान लेने का आग्रह किया था। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें