फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुर्खियां: दिल्ली की हवा में 'जहर'; इस्राइल-अमेरिका में चुनाव नतीजे पर नजर; भारत में तीन स्वदेशी एआई मॉडल पेश

Wed, 04 Nov 2026 05:17 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
विज्ञापन
देश-दुनिया की बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आज बुधवार, 4 नवंबर 2026 को देश-दुनिया की अहम खबरों की श्रृंखला लेकर एक बार फिर अमर उजाला हाजिर है। सबसे पहले बात करेंगे दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण की, जहां पराली के धुएं और पड़ोसी राज्यों से आने वाले प्रदूषण के कारण हवा जहरीली होती जा रही है। अगले कुछ दिनों में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, अमेरिका में मतदान और इस्राइल के चुनाव नतीजों पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। भारत ने तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए तीन स्वदेशी एआई मॉडल पेश किए हैं, जो बिना इंटरनेट के भी काम कर सकेंगे और बैंकिंग से लेकर सरकारी कामकाज तक में मददगार साबित होंगे। खेल जगत में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज को लेकर उत्साह है। ऑकलैंड में होने वाले पहले मुकाबले के समय, प्रसारण और संभावित प्लेइंग-11 को लेकर चर्चाएं तेज हैं। श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ में से किसे मौका मिलेगा, जबकि कुलदीप यादव को बाहर बैठना पड़ सकता है, इस पर भी सबकी नजर रहेगी। अंतरराष्ट्रीय राजनीति में स्पेन के मंत्री के इस्तीफे और भूटान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जवाब से जुड़े घटनाक्रम भी चर्चा में हैं। वहीं, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 15 महीने तक कार्रवाई नहीं होने के मामले में अब अवमानना का नोटिस जारी किया गया है। इस मामले में संभावित सजा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उत्तर प्रदेश के केजीएमयू धर्मांतरण मामले में पुख्ता सबूत, पीड़ित और गवाह होने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होने पर सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने राहुल गांधी को संसद में बहस करने की चुनौती दी है। मध्य प्रदेश के देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर हुआ है, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। एक क्लिक में पढ़ें देश-दुनिया की अहम खबरें...

विज्ञापन
Trending Videos

सांसों का संकट: ट्रैफिक नहीं पराली है खलनायक, दिल्ली की हवा में जहर घोल रहे पड़ोसी; प्रदूषण बढ़ने की आशंका

सांकेतिक चित्र - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के स्थानीय प्रदूषण स्रोतों में ट्रैफिक सबसे आगे है। 3 नवंबर को इसका योगदान 17.8 फीसदी, 4 नवंबर को 15.5, 5 नवंबर को 16.3 और 6 नवंबर को 16.7 फीसदी रहने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर...

US मध्यावधि चुनाव LIVE: मतदान पर मौसम का असर, कई राज्यों में अंतिम घंटे की वोटिंग; ट्रंप मीडिया कवरेज से नाराज

अमेरिकी राष्ट्रपति, डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए मंगलवार को (स्थानीय समय) मतदान जारी है। मतदाता यह तय करने के लिए वोट डाल रहे हैंकि कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कार्यकाल के अंतिम दो वर्षों में संसद पर किस पार्टी का नियंत्रण होगा। हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के साथ ही कुछ राज्यों में गवर्नर समेत अहम पदों के लिए मतदान हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

चुनाव नतीजे से पहले गरजे गादी: 'नेतन्याहू पर भरोसा नहीं, हटाना ही होगा'; PM पर बरसे पूर्व इस्राइली सेना प्रमुख

इस्राइल में नई सरकार का गठन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट- ग्राफिक्स
इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अमेरिकी सहायता बंद होने के फैसले पर विपक्षी नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। याशर दल के अध्यक्ष, पूर्व सेना प्रमुख और इस चुनाव में नेतन्याहू को सीधी चुनौती दे रहे गादी आइजेनकोट ने भरोसा खत्म होने की बात कही है। डेमोक्रेटिक दल के अध्यक्ष याइर गोलान ने नेतन्याहू के आचरण को खतरनाक बताते हुए उन्हें बदलने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर...

बिना इंटरनेट भी चलेगा एआई: भारत ने पेश किए तीन स्वदेशी मॉडल, बैंकिंग से लेकर सरकारी कामकाज तक होंगे मददगार

क्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन व अन्य - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भारत ने तीन स्वदेशी AI मॉडल EKA-1, धीर 2B और धीर 5B पेश किए हैं। ये भारतीय भाषाओं में काम करने के साथ बिना इंटरनेट भी कई काम कर सकते हैं। इनका इस्तेमाल बैंकिंग, साइबर सुरक्षा, शिक्षा और सरकारी सेवाओं में किया जा सकेगा। पढ़ें पूरी खबर...

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे?: ऑकलैंड से होगी सीरीज की शुरुआत, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला

भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ऑकलैंड में बुधवार को खेला जाएगा। भारत ने टी20 सीरीज जीती थी और अब उसकी नजरें वनडे में भी अपना दम दिखाने की होगी। भारतीय फैंस को अगर मैच का लुत्फ उठाना है तो जल्दी उठना होगा क्योंकि मैच सुबह शुरू हो जाएगा। पढ़ें पूरी खबर...

ये भी पढ़ें: भारत बनाम न्यूजीलैंड संभावित प्लेइंग-11: श्रेयस या ऋतुराज किसे मिलेगा मौका? कुलदीप को बैठना पड़ सकता है बाहर

स्पेन: एक साल में दो बड़े रेल हादसे, 69 लोगों की मौत के बाद परिवहन मंत्री ने छोड़ा पद, सरकार पर बढ़ा दबाव

ऑस्कर पुएंते - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
स्पेन में छह दिन पहले हुए भीषण हाईस्पीड ट्रेन हादसे में 69 लोगों की मौत के बाद परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे से पहले परिवहन मंत्री ने रेल नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई कदम उठाने की घोषणा की। पढ़ें पूरी खबर...

'भारत-भूटान की दोस्ती का प्रतीक रहेगा बौद्ध स्तूप': थिम्फू के सम्मान पर बोले पीएम मोदी, जनता का जताया आभार

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
भूटान ने 108 बौद्ध स्तूपों के निर्माण के दौरान 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया, जिसे उन्होंने भारत-भूटान की दोस्ती और साझा सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि भूटान के राजा और केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने 76वें स्तूप को प्रधानमंत्री मोदी के नाम समर्पित करने वाली पट्टिका का अनावरण किया। पढ़ें पूरी खबर...

सुप्रीम कोर्ट का आदेश ठंडे बस्ते में डाला: 15 माह तक कार्रवाई नहीं, अब अवमानना का नोटिस; कितनी सख्त सजा संभव?

सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सुप्रीम कोर्ट ने बीएमसी कमिश्नर अश्विनी भिड़े को अवमानना का नोटिस जारी कर पूछा है कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए? मामला कोर्ट के आदेश पर 15 महीने तक कार्रवाई न किए जाने का है। चीफ जस्टिस की बेंच ने वेतन रोकने का आदेश भी पारित किया। पढ़ें पूरी खबर...

केजीएमयू धर्मांतरण केस में सबसे बड़ा सवाल: पुख्ता सबूत, पीड़ित और गवाह भी; पर अब तक क्यों दर्ज नहीं हुई एफआईआर

लव जिहाद मामला आया सामने - फोटो : Amar Ujala
विवि प्रशासन भविष्य में होने वाली विभागीय बैठक में रिपोर्ट रखने और दोषी पाए गए डॉक्टर व अन्य स्टॉफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की बात कर रहा है। कानूनी कार्रवाई से इनको क्यों बचाया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

'सोशल मीडिया पर नहीं, संसद में आइए': एसआईर और ईवीएम पर हो जाए आर-पार की बहस, राहुल गांधी को सीतारमण की दो-टूक

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को एसआईआर और ईवीएम के मुद्दे पर संसद में बहस करने की चुनौती दी है। मंगलवार देर रात उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरकार विशेष सत्र बुलाने को तैयार है, लेकिन विपक्ष सदन की कार्यवाही चलने भी नहीं देता। पढ़ें पूरी खबर...

मध्य प्रदेश: देवास में टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर, आरोपी के पैर में लगी गोली

एनकाउंटर में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
टीआई दिलीप पुरी की हत्या के मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू ने पुलिस वाहन का टायर पंचर होने पर भागने की कोशिश की। एएसआई की सर्विस रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने गोली चलाई। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

दीया मिर्जा का दिवाली विवाद: एक्ट्रेस के समर्थन में आया विपक्ष, भाजपा पर साधा निशाना; कोर्ट के फैसले को सराहा

दीया मिर्जा का दिवाली विवाद - फोटो : अमर उजाला
अभिनेत्री दीया मिर्जा के दिवाली से जुड़े जागरूकता वीडियो को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता जा रहा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने बृहन्मुंबई नगर निगम को ये वीडियो दोबारा अपलोड करने का निर्देश दीया है। 
अब विपक्षी दलों ने बीजेपी पर निशाना साधना शुरू कर दीया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें