डल झील
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के 54 साल बाद अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 23 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 24 से 26 मई तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। श्रीनगर के साथ ही जम्मू में भी लोग गर्मी से परेशान रहे। यहां पर दिन का पारा 38.5 डिग्री रहा हवा के कारण यहां बुधवार की अपेक्षा पारे में कमी आई और यह 2.9 डिग्री कम रहा। बुधवार को जम्मू में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री था। पढ़ें पूरी खबर
रूस पहुंचा भारतीय प्रतिनिधिमंडल
- फोटो : एएनआई
पाकिस्तान के आतंक की पोल खोलने और ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनिया को बताने के लिए सर्वदलीय सांसदों का एक दल रूस की राजधानी मॉस्को पहुंच गया है। इस दल की अध्यक्षता डीएमके सांसद के. कनिमोझी कर रही है। बता दें कि, देश की 59 हस्तियों को सात अलग-अलग सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडलों में 33 देशों के दौरे पर भेजा गया है।
पढ़ें पूरी खबर
नीरव मोदी
- फोटो : amarujala
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी और भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 10वीं जमानत याचिका एक बार फिर ब्रिटिश हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है। लंदन की रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस में जस्टिस माइकल फोर्डहैम ने कहा कि नीरव मोदी के खिलाफ प्रथम दृष्टया आधार पर सबूत मौजूद हैं", जिससे यह स्पष्ट होता है कि उनके खिलाफ गंभीर आर्थिक अपराध का मामला बनता है।
पढ़ें पूरी खबर
Supreme Court
- फोटो : ANI
दिल्ली की भाजपा सरकार ने आम आदमी पार्टी के शासनकाल के दौरान उपराज्यपाल (एलजी) के अधिकारों को चुनौती देने वाले सात मामले वापस लेने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। इनमें यमुना सफाई से जुड़ा मामला भी शामिल है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह की पीठ ने भाजपा के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार की ओर से दायर आवेदन को शुक्रवार के लिए सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
क्षतिग्रस्त हुआ विमान
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से श्रीनगर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E 2142 बुधवार को अचानक आए ओलावृष्टि और टर्बुलेंस की चपेट में आ गई थी। इस दौरान विमान के पायलट ने टर्बुलेंस से बचने के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से कुछ समय के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के उपयोग की अनुमति मांगी, लेकिन इसे अस्वीकार कर दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर
जस्टिस मदन लोकुर, सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज
- फोटो : ANI
सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस (सेवानिवृत्त) मदन लोकुर ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पूरी तरह से संतोषजनक नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन होना चाहिए था। जस्टिस लोकुर 'इंडिया इंक्ड' नामक एक नई किताब के विमोचन कार्यक्रम में बोल रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
ब्रिटेन सरकार यौन अपराधियों को केमिकल बंध्याकरण (केमिकल कास्ट्रेशन) करने जा रही है। इसका मकसद जेलों में भीड़ कम करना है। इस योजना के तहत यौन अपराधियों को ऐसी दवा जाएगी, जिससे उनकी यौन इच्छा में जबरदस्त कमी आएगी। इससे इस तरह के हजारों अपराधियों को उनकी सजा का सिर्फ एक तिहाई हिस्सा जेल में काटने के बाद रिहा किया जा सकता है।
पढ़ें पूरी खबर
अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के रात भर चले सत्र के बाद आखिरकार हाउस रिपब्लिकन की तरफ से गुरुवार सुबह एक बड़े खरब डॉलर के टैक्स और खर्चों में कटौती वाले बिल को 215-214 के मतों से पारित कर दिया। हालांकि, डेमोक्रेट्स ने इसका कड़ा विरोध किया। अब यह बिल सीनेट में जाएगा। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वन बिग ब्यूटीफुल बिल नाम के इस बिल को स्पीकर माइक जॉनसन ने जीओपी में गहरे अंदरूनी मतभेदों के बावजूद एकजुट कर पास कराया।
पढ़ें पूरी खबर
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फ्रीपिक
अनिल अंबानी की कंपनी 'रिलायंस डिफेंस' ने जर्मनी की बड़ी हथियार निर्माता कंपनी राइनमेटल एजी के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के तहत महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक नया संयंत्र (प्लांट) स्थापित किया जाएगा, जहां तोप के गोले, विस्फोटक और प्रोपेलेंट बनाए जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
गौतम गंभीर
- फोटो : PTI
इंग्लैंड में पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए शनिवार (24 मई) को भारतीय टीम का एलान होगा। इस दौरान चयनकर्ता भारतीय टीम के नए टेस्ट कप्तान की भी घोषणा करेंगे। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद शुभमन गिल इस दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर
सलमान खान
- फोटो : एक्स- सलमान
गुरुवार को मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश करने वाली एक संदिग्ध महिला को गिरफ्तार किया है। 36 साल की इस महिला का नाम ईशा छाबड़ा है, जो बुधवार देर रात को सलमान खान के गैलैक्सी अपार्टमेंट में जबरन घुस गई थी। पुलिस के मुताबिक ये महिला लिफ्ट से सलमान खान के फ्लैट तक पहुंची और वहां पहुंच कर उनके फ्लैट का दरवाजा भी खटखटाया।
पढ़ें पूरी खबर
मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेंस्टेंट्स ने दिखाया अपना हुनर
- फोटो : PTI
72वीं मिस वर्ल्ड 2025 की कंटेस्टेंट्स ने हाल ही में अपने टैलेंट से लोगों को रूबरू करवाया। पियानो म्यूजिक से लेकर बॉलीवुड के हिट नंबर 'ढोल बाजे…' तक खूबसूरत परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। जानिए, किस कंटेस्टेंट ने अपना कौन सा हुनर दिखाया।
पढ़ें पूरी खबर