फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs LSG: घर पर लगातार चौथी जीत के बाद गुजरात टाइटंस की पहली हार, लखनऊ सुपर जाएंट्स को मिली सत्र की छठी जीत

Thu, 22 May 2025 11:53 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। यह गुजरात की घर पर लगातार चार जीत के बाद पहली शिकस्त है।
विज्ञापन
लखनऊ बनाम गुजरात - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रन से हराकर सत्र की छठी जीत दर्ज की। गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना पाई। यह गुजरात की घर पर लगातार चार जीत के बाद पहली शिकस्त है। लखनऊ के लिए विलियम ओरुर्के ने तीन विकेट लिए जबकि आवेश खान और आयुष बडोनी को दो-दो सफलताएं मिलीं। वहीं, आकाश सिंह और शाहबाज अहमद ने एक-एक विकेट अपने नाम किया।
विज्ञापन

गुजरात की पारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात की शुरुआत अच्छी हुई थी। साई सुदर्शन और शुभमन गिल के बीच 46 रनों की साझेदारी हुई, जिसे विलियम ओरुर्के ने तोड़ा। उन्होंने सुदर्शन को अपना शिकार बनाया। वह 16 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद आवेश खान ने कप्तान गिल को पवेलियन की राह दिखाई। वह 35 रन बना पाए। वहीं, जोस बटलर 18 गेंदों में 33 रन बना पाए।

इसके बाद चौथे नंबर पर आए शेरफेन रदरफोर्ड ने शाहरुख खान के साथ पारी को संभाला। दोनों ने 40 गेंदों में 86 रन जोड़े। रहदरफोर्ड 38 और शाहरुख 57 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, दोनों अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। उनके अलावा राहुल तेवतिया ने दो, अरशद खान ने एक, कगिसो रबाडा ने दो और साई किशोर ने एक रन बनाया। वहीं, राशिद खान चार रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन

लखनऊ की पारी
इससे पहले लखनऊ की शुरुआत भी शानदार हुई थी। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श के बीच 91 रनों की साझेदारी हुई। साई किशोर ने मार्करम को शाहरुख खान के हाथों कैच कराया। वह 36 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मार्श को निकोलस पूरन का साथ मिला। दोनों ने 52 गेंदों में 121 रन जोड़े। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्श ने आईपीएल में पहला शतक जड़ा। वह 64 गेंदों में 10 चौके और आठ छक्के की मदद से 117 रन बनाकर लौटे। वहीं,  निकोलस पूरन 56 और ऋषभ पंत 16 रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात के लिए अरशद खान और साई किशोर ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें