फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ration Scam: राशन घोटाले में ED के सामने पेश नहीं हुए TMC नेता; पूछताछ के लिए बुलाए जाने के बावजूद रहे नदारद

Mon, 29 Jan 2024 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, कोलकाता

सार

अधिकारी ने बताया कि हमने उसे पूछताछ के लिए अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया था। हालांकि, वह नहीं आए। दरअसल, शेख फरार बताए जा रहे हैं और ईडी ने इस महीने की शुरुआत में उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के सामने पेश नहीं हुए। उन्हें पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के राशन वितरण घोटाले की जांच के तहत पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ईडी कर्मी देर शाम तक यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय में शेख का इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि हमने उसे पूछताछ के लिए अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए बुलाया था। हालांकि, वह नहीं आए। दरअसल, शेख फरार बताए जा रहे हैं और ईडी ने इस महीने की शुरुआत में उसके लिए लुकआउट नोटिस जारी किया था।

अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय एजेंसी ने शेख के मोबाइल फोन की कॉल डीटेल प्राप्त कर ली हैं और आगे की जांच जारी है। इससे पहले 24 जनवरी को ईडी ने घोटाले के सिलसिले में तलाशी अभियान के बाद पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली में उनके आवास को सील कर दिया था। वहीं, 5 जनवरी को जब ईडी अधिकारियों की एक टीम ने टीएमसी नेता के आवास में घुसने की कोशिश की तो भीड़ ने उन पर भी हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें