करुणाकर रेड्डी वाईएसआरसीपी की सरकार में दो बार तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'वाईएसआईसीपी, पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी और पूर्व की सरकार पर हमला करने के लिए वह (चंद्रबाबू नायडू) भयावह आरोप लगा रहे हैं।'
आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने भगवान तिरुपति के प्रसाद को लेकर पूर्व की वाईएसआरसीपी की सरकार पर जो आरोप लगाए हैं, उनसे राज्य की राजनीति गरमा गई है। दरअसल चंद्रबाबू नायडू ने कहा था कि पिछली सरकार में भगवान तिरुपति के प्रसाद के लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था। अब सीएम के इन दावों पर वाईएसआरसीपी के नेता बी करुणाकर रेड्डी ने पलटवार किया है। रेड्डी ने कहा कि सीएम चंद्रबाबू नायडू राजनीतिक फायदे के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
वाईएसआरसीपी नेता ने सीएम पर लगाए आरोप
करुणाकर रेड्डी वाईएसआरसीपी की सरकार में दो बार तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) के अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'वाईएसआईसीपी, पूर्व सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी और पूर्व की सरकार पर हमला करने के लिए वह (चंद्रबाबू नायडू) भयावह आरोप लगा रहे हैं कि स्वामी के लड्डू बनाने में जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल हो रहा था। यह बेहद निंदनीय है।' करुणाकर रेड्डी ने सीएम चंद्रबाबू नायडू के आरोपों को अनुचित, भयानक और अपवित्र करार दिया। उन्होंने कहा कि 'कोई भी आरोप लगाए जा सकते हैं, लेकिन इस तरह के आरोप लगाना बेहद गलत है।'
एनडीए विधायक दल की बैठक में सीएम चंद्रबाबू नायडू ने लगाए थे आरोप
चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को एनडीए विधायक दल की बैठक में पूर्व की राज्य सरकार पर ये आरोप लगाए। नायडू ने कहा कि 'पूर्व की वाईएसआरसीबी सरकार ने भगवान श्री वेंकटेश्वर के मंदिर को भी नहीं छोड़ा और वहां लड्डू बनाने में घटिया सामग्री और जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया।' नायडू ने कहा कि 'पिछले पांच वर्षों में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने तिरुमला की पवित्रता को कलंकित किया। अन्नदानम (मुफ्त भोजन) की गुणवत्ता से समझौता किया गया और तिरुमला लड्डुओं को बनाने में घी के बजाय जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया गया।'