फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैसला: तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का भी जिम्मा, चंडीगढ़ का प्रशासन भी संभालेंगे

Fri, 27 Aug 2021 06:10 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी सौंपी। 
विज्ञापन
बनवारी लाल पुरोहित - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल की जिम्मेदारी भी दे दी गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें पंजाब के राज्यपाल के पद पर नियुक्त किया। इन सब जिम्मेदारियों के साथ पुरोहित को चंडीगढ़ का प्रशासक भी नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


इस संबंध में जारी एक बयान में कहा गया है कि सामान्य व्यवस्था बनाए जाने तक बनवारी लाल पुरोहित तमिलनाडु के साथ पंजाब के राज्यपाल भी होंगे और चंडीगढ़ प्रशासक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। पुरोहित को सितंबर 2017 में तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
 
असम के राज्यपाल भी रह चुके बनवारी लाल पुरोहित नागपुर लोकसभा सीट से तीन बार सांसद रहे हैं। इनमें से दो बार वह कांग्रेस के टिकट पर और एक बार भाजपा से जीते थे। बता दें कि राम मंदिर आंदोलन शुरू होने के बाद वह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।
विज्ञापन


कांग्रेस के टिकट पर दो बार नागपुर लोकसभा सीट से जीत चुके पुरोहित को भाजपा में शामिल होने के बाद 1991 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन, साल 1996 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर भाजपा प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें