फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: ISRO के लॉन्च पैड को लेकर DMK के विज्ञापन में चीन का झंडा, BJP का निशाना- यह उनकी प्रतिबद्धता...

Wed, 28 Feb 2024 03:29 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

 के अन्नामलाई ने डीएमके को भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में ऊंची उड़ान भरने वाली डीएमके कुलसेकरापट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के दूसरे लॉन्च पैड की घोषणा के बाद से यह पोस्टर चिपकाने के लिए बेताब है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन में चीन का झंडा होने पर भाजपा ने डीएमके को घेरा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने एक विज्ञापन का फोटो साझा करके द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डीएमके मंत्री थिरू अनिता राधाकृष्णन द्वारा आज प्रमुख तमिल दैनिकों को दिया गया यह विज्ञापन चीन के प्रति डीएमके की प्रतिबद्धता और हमारे देश की संप्रभुता के प्रति उनकी पूर्ण उपेक्षा का प्रतीक है।

विज्ञापन


दरअसल, इसरो के लॉन्च पैड को लेकर डीएमके ने एक विज्ञापन दिया, जिसमें चीन का झंडा बना हुआ है। इसी को लेकर भाजपा ने जमकर हमला बोला।

पोस्टर चिपकाने के लिए बेताब डीएमके
इतना ही नहीं के अन्नामलाई ने डीएमके को भ्रष्टाचार वाली पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में ऊंची उड़ान भरने वाली डीएमके कुलसेकरापट्टिनम में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के दूसरे लॉन्च पैड की घोषणा के बाद से यह पोस्टर चिपकाने के लिए बेताब है। 

 कुकर्मों को दबाने का प्रयास
भाजपा अध्यक्ष ने कहा, 'डीएमके की यह जल्दबाजी सिर्फ उनके पिछले कुकर्मों को दबाने के प्रयास को दिखाती है। हमें उन्हें याद दिलाना चाहिए कि डीएमके ही थी, जिसकी वजह से सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र आज आंध्र प्रदेश में है और तमिलनाडु में नहीं।'
विज्ञापन

 

60 साल पहले इसरो के साथ...
उन्होंने कहा कि जब इसरो के पहले लॉन्च पैड के बनाने की योजना बनाई जा रही थी, तब तमिलनाडु इसरो की पहली पसंद था। हालांकि कंधे में अधिक दर्द के कारण उस समय के मुख्यमंत्री थिरु अन्नादुरई बैठक में शामिल नहीं हो सके थे। इसके लिए उन्होंने अपनी जगह अपने एक मंत्री मथियाझागन को प्रतिनियुक्त किया था।  इसरो के अधिकारियों ने बहुत समय तक इंतजार किया। अंत में मथियाझागन नशे जैसी हालत में आए। 



उन्होंने आगे कहा कि हमारे देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम के साथ 60 साल पहले ऐसा व्यवहार किया गया था। डीएमके में कुछ भी खास बदलाव नहीं आया है बल्कि और बदतर हो गई है। 

मुद्दे को भटकाने के लिए कारण ढूंढ रहे...
डीएमके सांसद कनिमोझी का कहना है, 'मुझे नहीं पता कि कलाकृति बनाने वाले को ये तस्वीर कहां से मिली। मुझे नहीं लगता कि भारत ने चीन को दुश्मन देश घोषित किया है। मैंने देखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने चीनी पीएम को आमंत्रित किया है। सिर्फ इसलिए कि आप सच्चाई को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं, आप मुद्दे को भटकाने के लिए कारण ढूंढ रहे हैं।'
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें