फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने से भारत पर पड़ सकता है गंभीर असर

Mon, 16 Aug 2021 09:26 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

75 फीसदी से अधिक लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान की सत्ता तालिबान के हाथ में आने का भारत पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान में 20 साल तक सत्ता से बेदखल रहने के बाद आखिरकार एक बार फिर कट्टर इस्लामी समूह तालिबान ने नियंत्रण हासिल कर लिया है। पड़ोसी देश में हो रहे इस घटनाक्रम के पूरी दुनिया पर असर पड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला डॉट कॉम ने पोल में सवाल पूछा था कि क्या अफगानिस्तान पर तालिबान के काबिज होने से भारत पर गंभीर असर पड़ सकता है? जानिए इस सवाल पर क्या है जनता की राय।

विज्ञापन


पोल का परिणाम बताता है कि 75.33 फीसदी लोगों का मानना है कि अफगानिस्तान में तख्तापलट के इस पूरे घटनाक्रम का भारत पर गंभीर असर पड़ सकता है। वहीं, केवल 24.47 फीसदी लोगों ने इससे असहमति जताई है। बता दें कि बीते कई महीनों से अफगानिस्तान, तालिबानी लड़ाकों की हिंसा का सामना कर रहा था। इस दौरान तालिबानी लड़ाकों ने देश में कितने ही नेताओं, पत्रकारों, कार्यकर्ताओं और कई आम नागरिकों की हत्या कर दी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें