पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान सुनिश्चित करने के लिए वहां गृह जनपदों में तैनात अधिकारियों का तुरंत तबादला करने के निर्देश राज्य सरकारों को दिए हैं। जिन अधिकारियों ने बीते चार में से तीन वर्ष एक ही जिले में बिताए हैं उनका भी तबादला करना होगा। निर्वाचन आयोग ने यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर के मुख्य सचिवों सरकारों को इस संबंध में बुधवार को पत्र भेजा है। इन राज्यों में पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में मार्च 2022 तक और यूपी में 14 मई तक विधानसभा चुनाव संपन्न होने हैं। आयोग ने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि ऐस अधिकारी जिनके खिलाफ देश की किसी भी अदालत में आपराधिक मामला लंबित हो उनको चुनाव ड्यूटी में न लगाया जाए।
केंद्र सरकार ने पुण्य सलिला श्रीवास्तव को पीएमओ का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया है। वह 11 नवंबर 2023 को अपना कार्यकाल पूरा होने तक या अग्रिम आदेश तक यह जिम्मेदारी निभाएंगीं। पुण्य सलिला श्रीवास्तव वर्तमान में गृहमंत्रालय में अतिरिक्त सचिव हैं।