फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: 'डोर टू डोर' वैक्सीनेशन की मांग पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- देश में टीकाकरण सही तरीके से चल रहा

Wed, 08 Sep 2021 11:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शीर्ष अदालत ने कहा कि देश में टीकाकरण सही तरीके से चल रहा है, 60 फीसदी लोगों को कम से कम एक टीका लग चुका है। अदालत ने कहा कि अलग से आदेश की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट ने 'डोर टू डोर' कोविड वैक्सीनेशन की मांग पर सुनवाई से इनकार कर दिया। शीर्ष अदालत ने कहा कि देश में टीकाकरण सही तरीके से चल रहा है, 60 फीसदी लोगों को कम से कम एक टीका लग चुका है। अदालत ने कहा कि अलग से आदेश की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन

वहीं कोरोना से हुई हर मौत को मेडिकल लापरवाही मान कर परिवार को मुआवजा देने की मांग भी सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी। कोर्ट ने कहा कि बड़ी संख्या में मौतें हुईं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन यह नहीं कहा जा सकता कि हर मौत मेडिकल लापरवाही का मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें