फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठा तोहफा: बेटे ने मां को 50वें जन्मदिन पर दिया सरप्राइज गिफ्ट, पूरी की बरसों पुरानी तमन्ना

Wed, 18 Aug 2021 04:42 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

एक दिन प्रदीप ने सोचा क्यों न मां को उनके 50वें जन्मदिन पर हेलीकॉप्टर से आसमान की सैर कराई जाए। फिर उसने तैयारी की और सिद्धिविनायक मंदिर जाने की कहकर वह मां को जुहू एयरबेस ले गया। एयरबेस पहुंचकर मां को जब बेटे के सरप्राइज गिफ्ट के बारे में पता चला तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर में एक बेटे ने अपनी मां की बरसों पुरानी तमन्ना पूरी की। बेटे ने मां के 50वें जन्मदिन पर सरप्राइज देते हुए पहली बार हेलीकॉप्टर से सैर कराई। इस अनूठे तोहफे को देख मां की आंखें छलक पड़ीं। उन्होंने कहा कि भगवान ऐसा बेटा सबको दे।

विज्ञापन


सोलापुर जिले के बार्शी की रहने वाली रेखा दिलीप गरड शादी के बाद अपने पति के साथ उल्हासनगर में रहने लगी थीं। कुछ समय बाद ही उनके पति की मौत हो गई। उनका बड़ा बेटा प्रदीप उस वक्त सातवीं क्लास में पढ़ रहा था। रेखा ने लोगों के घर में काम करके जैसे-तैसे बच्चों की परवरिश की।

मां ने कहा था कि क्या हम कभी हेलीकॉप्टर में बैठ पाएंगे?
प्रदीप को उन्होंने आश्रम के स्कूल में पढ़ाया। जब वह 12वीं कक्षा में था, तो एक दिन उनके घर के ऊपर से हेलीकॉप्टर गुजर रहा था। तब उनकी मां ने कहा कि क्या हम कभी भी हेलीकॉप्टर में बैठ पाएंगे । मां की यह बात प्रदीप के मन में बैठ गई। समय गुजरता गया और प्रदीप नौकरी करने लगा। नौकरी में तरक्की होने के साथ वे लोग चॉल से निकलकर फ्लैट में रहने लगे। प्रदीप की शादी हो गई और दो बच्चे भी हो गए, मगर मां को हेलीकॉप्टर में घुमाने की इच्छा उसे याद थी।
विज्ञापन


मंदिर जाने की कहकर ले गया जुहू एयरबेस
एक दिन प्रदीप ने सोचा क्यों न मां को उनके 50वें जन्मदिन पर हेलीकॉप्टर से आसमान की सैर कराई जाए। फिर उसने तैयारी की और सिद्धिविनायक मंदिर जाने की कहकर वह मां को जुहू एयरबेस ले गया। एयरबेस पहुंचकर मां को जब बेटे के सरप्राइज गिफ्ट के बारे में पता चला तो वह अपने आंसू नहीं रोक पाई। भावुक होते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ऐसा बेटा हर किसी को दे। इसके बाद पूरे परिवार ने हेलीकॉप्टर से सैर की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें