पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इस मामले में राणे की गिरफ्तारी भी हुई। हालांकि, चार घंटे के भीतर उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद महाराष्ट्र में राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना नेता नारायण राणे के खिलाफ आक्रामक हैं।
'महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को थप्पड़ मारता' वाले बयान देकर विवादों में फंसे केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है। अब शिवसेना विधायक ने नारायण राणे के खिलाफ आपत्तिजनकर बयान दिया है। शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने कहा कि भाजपा ने दूसरों पर हमला करने के लिए नारायण राणे को भौंकने वाला जीव के तौर पर रखा है, लेकिन इससे दूसरों का नुकसान नहीं होगा, बल्कि यह अपनी ही पार्टी को काटेगा।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में कलामनुरी विधानसभा क्षेत्र से आने वाले शिवसेना विधायक संतोष बांगर ने अपने गृह जिले में राणे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह विवादित टिप्पणी की।