फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoWIN: अब वैक्सीन प्रमाणपत्र लेना हुआ आसान, किसी भी व्यक्ति की टीकाकरण स्थिति का भी लगा सकते हैं पता

Sat, 20 Nov 2021 05:08 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली

सार

इसकी मदद से किसी सेवा प्रदाता को सहमति के साथ किसी नागरिक की टीकाकरण स्थिति/टीकाकरण डिजिटल रिकॉर्ड को सत्यापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
vaccination - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन (CoWIN) पोर्टल पर ऐसी सेवा को सक्रिय किया है जिससे किसी भी व्यक्ति की टीकाकरण स्थिति का पता लगाया जा सकता है, लेकिन उसकी सहमति लेना जरूरी होगा। इसके लिए पोर्टल पर उस व्यक्ति का नाम और फोन नंबर दर्ज करना होगा जिसके बाद उस व्यक्ति के पंजीकृत मोबाइल नंबर सहमति के लिए एक OTP आएगा। 

विज्ञापन


इन कंपनियों द्वारा किया जा सकता है उपयोग
इस सेवा का उपयोग किसी सेवा प्रदाता कंपनी द्वारा किया जा सकता है जैसे- ट्रैवल एजेंसियां, कार्यालय, नियोक्ता, मनोरंजन एजेंसियां या आईआरसीटीसी जैसी सरकारी एजेंसियां। एक अधिकारी ने कहा कि लोगों की मिलने वाली सेवाओं को सुविधाजनक बनाने के लिए उनकी टीकाकरण स्थिति की पुष्टि करना जरूरी है। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ आरएस शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि अब कोविन (cowin.gov.in) से पूरी तरह से या आंशिक रूप से टीका लगाया गया बैज डाउनलोड करें। इसे अपने सभी सोशल प्लेटफॉर्म पर अपने दोस्तों के साथ साझा करें। अपने परिवार और दोस्तों को आपका अनुसरण करने दें और #FightCovid को प्रोत्साहित करें। 
विज्ञापन


वैक्सीन प्रमाणपत्र लेने होगा आसान
इस सेवा की शुरुआत उन नागरिकों की सहायता के लिए की जा रही है जिनके पास डिजिटल या कागजी रूप में वैक्सीन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है। इसके साथ ही सेवा प्रदाता को सहमति के साथ किसी नागरिक की टीकाकरण स्थिति/टीकाकरण डिजिटल रिकॉर्ड को सत्यापित करने में मदद मिलेगी। 

यह सेवा लोगों के टीकाकरण की स्थिति को सत्यापित करने में मदद करती है। इस सेवा का उपयोग ट्रैवल एजेंसियों द्वारा किया जा सकता है और केवल टीकाकरण वाले व्यक्तियों के लिए यात्रा की अनुमति देकर अन्य लोगों के लिए यात्रा को सुरक्षित बनाने में मदद करता है। नियोक्ता इस सेवा का उपयोग कर्मचारियों के टीकाकरण की स्थिति को सत्यापित करने और कार्यालयों, कार्यस्थलों आदि में कार्यों को फिर से शुरू करने के लिए कर सकते हैं। अधिकारी ने कहा कि यह सेवा देश में आर्थिक गतिविधियों को फिर से शुरू करने और प्रेरित करने में मदद करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें