फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ का सरकार से सवाल, क्या कोरोना वैक्सीन के लिए 80 हजार करोड़ रुपये हैं

Sat, 26 Sep 2020 09:28 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में जारी कोरोना संकट के बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) ने सोशल मीडिया के जरिए भारत सरकार से तल्ख लेकिन बेहद अहम सवाल किया है। उन्होंने सरकार से पूछा है कि क्या कोविड-10 वैक्सीन खरीदने के लिए 80,000 करोड़ रुपये हैं। यह सवाल इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अगर देश के सभी नागरिकों को कोरोना का टीका लगवाया जाएगा तो इतनी बड़ी रकम कैसे उपलब्ध होगी।

विज्ञापन



अदार पूनावाला ने कोरोना महामारी की अगली चुनौती पर बात करते हुए भारत सरकार से सवाल किया है। उन्होंने शनिवार को ट्वीट किया, 'क्या भारत सरकार के पास अगले एक साल में 80,000 करोड़ रुपये उपलब्ध होंगे। क्योंकि कोविड-19 वैक्सीन खरीदने और वितरित करने के लिए भारत स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को इतनी ही रकम की जरूरत है।'

अदार पूनावाला ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को भी टैग करते हुए ट्वीट किया है कि यह अगली चुनौती है, जिससे हमें निपटना है। इसके बाद अदार पूनावाला ने दूसरा ट्वीट किया कि मैंने यह सवाल किया है क्योंकि देश और विदेश में वैक्सीन निर्माण के संबंध में खरीद और वितरण की आवश्यकता को पूरा करने के लिए योजना और मार्गदर्शन की आवश्यकता है।
विज्ञापन


सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन निर्माता है। यह संस्थान कोरोना वायरस के लिए अलग-अलग वैक्सीन तैयार कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट न सिर्फ खुद अपनी वैक्सीन पर काम कर रहा है बल्कि ब्रिटेन की एस्ट्राजेनेका और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय की वैक्सीन बनाने में भी जुटा है।

अदार पूनावाला के पिता डॉ. साइरस पूनावाला ने साल 1966 में सीरम इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी। जबकि अदार पूनावाला साल 2001 में इस कंपनी से जुड़े और साल 2011 में वे कंपनी के सीईओ बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें