ग्वालियर में पहिए के नीचे आए श्रद्धालु
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास शनिवार और रविवार की दरमियानी रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। चीनौर रोड की ढलान पर धान से भरा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को कुचलता हुआ प्रवेश द्वार से टकरा गया।
बस हादसे में खाटू श्याम जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार को टेम्पो ट्रैवलर बस सड़क से उतरकर 15 फीट गहरे नाले में गिर गई। हादसे में मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के आठ श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 15 घायल हो गए। बस श्रद्धालुओं को लेकर खाटू श्याम जा रही थी। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की सहायता का एलान किया है।