फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगा शांति वार्ता: आरएन रवि ने वार्ताकार की भूमिका से इस्तीफा दिया, गृह मंत्रालय ने स्वीकारा

Wed, 22 Sep 2021 08:15 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रवि ने अंतिम विवाद समाधान की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में तीन अगस्त, 2015 को मुइवा के साथ प्रारूप समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते से पहले 18 सालों तक 80 दौर की वार्ता हुई थी।
विज्ञापन
आरएन रवि 2014 से नगा शांति वार्ता में वार्ताकार की भूमिका निभा रहे थे। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के राज्यपाल नियुक्त किए गए आरएन रवि ने नगा शांति वार्ता के वार्ताकार पद से इस्तीफा दे दिया है। गृह मंत्रालय ने उनके इस्तीफे को स्वीकार भी कर लिया। रवि 2014 से नगा उग्रवादी संगठन एनएससीएन-आईएम के साथ शांति वार्ता का हिस्सा थे।
विज्ञापन


आरएन रवि को जुलाई 2019 में नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। इस दौरान वे केंद्र सरकार की ओर से वार्ताकार की भूमिका भी निभा रहे थे। एनएससीएन-आईएम ने उन पर शांति वार्ता को अटकाने का आरोप लगाते हुए पिछले साल से उनसे वार्ता करने से इनकार कर दिया।

इस महीने की शुरुआत में रवि को तमिलनाडु के राज्यपाल के तौर पर नियुक्त किया गया। केंद्र सरकार ने पहले ही खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक अक्षय कुमार मिश्रा को नगा संगठनों के साथ शांति वार्ता के लिए लगाया है। मिश्रा नगा विद्रोही संगठनों के साथ वार्ता बहाल भी कर चुके हैं। माना जा रहा है कि नगा शांति वार्ता के अगले वार्ताकार के तौर पर भी उन्हीं की नियुक्ति होगी। फिलहाल उनकी पहल के चलते असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा और नगालैंड के उनके समकक्ष नेफ्यू रियो ने मंगलवार का एनएससीएन-आईएम टी मुइवा के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


रवि ने अंतिम विवाद समाधान की दिशा में एक बड़े कदम के तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में तीन अगस्त, 2015 को मुइवा के साथ प्रारूप समझौते पर दस्तखत किए थे। इस समझौते से पहले 18 सालों तक 80 दौर की वार्ता हुई थी। 1997 में पहली सफलता तब मिली जब नगालैंड में दशकों के उग्रवाद के बाद संघर्ष विराम का समझौता हुआ। लेकिन शांति वार्ता पर प्रगति नहीं हुई क्योंकि नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड- इसाक मुइवा (एनएससीएन)-आईएम ने नगालैंड के लिए अलग झंडे एवं संविधान की मांग की। केंद्र की ओर से यह मांग ठुकरा दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें