फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे: 100 से ज्यादा महिलाओं को शादी का झांसा देकर की लाखों की ठगी, लालच ने पहुंचाया सलाखों के पीछे

Wed, 22 Sep 2021 08:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में पुलिस ने चेन्नई के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसपर सैकड़ों महिलाओं को शादी का झांसा देकर ठगने का आरोप है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इस शख्स पर एक-दो नहीं बल्कि 100 से अधिक महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनसे रकम एंठने का आरोप है। पुलिस का कहना है कि चेन्नई के रहने वाले इस व्यक्ति ने बॉलीवुड फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल से प्रभावित होकर हाईप्रोफाइल महिलाओं को शादी का झांसा देकर उन्हें ठगने का काम शुरू किया था। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रेमराज थेवराज के रूप में हुई है। पिंपरी के निगडी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गणेश जवादवाड़ ने बताया कि प्रेमराज, मैट्रिमोनियल वेबसाइट पर पढ़ी-लिखी, पेशेवर और तलाकशुदा महिलाओं को निशाना बनाता था। यहां से वह उनकी निजी जानकारी हासिलकर उन्हें अपने जाल में फंसाता और बाद में उनके रुपये लेकर भाग जाता था। 

प्रेमराज ने पुणे और पिंपरी चिंचवड की कई महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। इनमें से एक महिला ने पुलिस से इस संबंध में शिकायत भी की थी। पुलिस के अनुसार प्रेमराज पिंपरी चिंचवड की एक महिला से रेलवे का ठेकेदार बनकर मिला था। उसने एक ठेके के लिए महिला से 12 लाख रुपये लिए और फिर भाग गया। इसी बीच प्रेमराज ने चेन्नई की एक महिला के साथ भी ऐसा किया। 
विज्ञापन


इन दोनों महिलाओं के बीच बात हुई। इसके बाद पुलिस ने प्रेमराज को पकड़ने की योजना तैयार की और इसके तहत महिला ने उसे और रुपये देने के लिए पुणे बुलाया। यहां आरोपी मंगलवार को जैसे ही एयरपोर्ट से बाहर पहुंचा पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रेमराज ने स्वीकार किया है कि उसने 100 से अधिक महिलाओं के साथ ठगी को अंजाम दिया है।

पुलिस ने उसके पास से सात मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड, दो पैन कार्ड, दो आधार कार्ड और दो ड्राइविंग लाइसेंस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने ठगी का शिकार हुई महिलाओं से आगे आने और इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि पीड़िताएं आगे आएंगी तभी ऐसे अन्य अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई कर पाएंगे और उन्हें पकड़ पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें