फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर हिंसा: कांग्रेस ने राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए मांगा समय, राहुल करेंगे नेतृत्व, पढ़ें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें 

Mon, 11 Oct 2021 05:37 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

पत्र में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे पर मुलाकात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराना चाहता है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सात नेताओं का नाम भेजा गया है। कांग्रेस केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग के साथ एक ज्ञापन सौंपेगी।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी की घटना में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात का समय मांगा है। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी के सात नेताओं का नाम भेजा गया है। कांग्रेस केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को पद से हटाने की मांग के साथ एक ज्ञापन सौंपेगी।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव संगठन केसी. वेणुगोपाल ने रामनाथ कोविंद को लिखे पत्र में कहा है कि लखीमपुर की घटना के हवाले से लिखा है कि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस गाड़ी ने किसानों को रौंदा है उसे गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा का पुत्र चला रहा था लेकिन सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।



वहीं गृह राज्य मंत्री पर लगे आरोपों के बाद भी सरकार उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पत्र में राष्ट्रपति से आग्रह किया गया है कि कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल इस मुद्दे पर मुलाकात कर उन्हें सारी स्थिति से अवगत कराना चाहता है। प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी के अलावा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री एके एंटनी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी और गुलाम नबी आजाद, भी मौजूद रहेंगे। आइए जानते हें देश की अन्य महत्वपूर्ण खबरें...

विज्ञापन

तेलंगाना में दीवार गिरने से परिवार के 5 लोगों की मौत

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक घर की दीवार गिरने से दंपति और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया, घटना कोठापल्ली गांव में शनिवार देर रात घटी। ग्रामीणों ने सुबह इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि झोपड़ी के अंदर की दीवार उस समय गिर गई जब परिवार के सातों लोग सो रहे थे। इससे मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने दो बच्चों को वहां से बाहर निकाला। इन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने घटना पर दुख जताया है।
विज्ञापन

पेक्योंग जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट रद्द, 40 यात्री फंसे

दिल्ली से सिक्किम के पेक्योंग जाने वाली स्पाइसजेट की उड़ान खराब मौसम के कारण रद्द कर दी गई। इससे शनिवार को करीब 40 यात्री हवाईअड्डे पर फंस गए। यात्रियों का आरोप है कि एयरलाइन ने उन्हें दूसरे विमान में चढ़ने नहीं दिया और न ही अगले दिन का टिकट दिया। इन 40 यात्रियों में से पूर्व मिस इंडिया और अभिनेत्री पूजा चोपड़ा भी शामिल थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें