फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi London Visit: नेताओं के पार्टी छोड़ने के बीच लंदन रवाना हुए राहुल गांधी, 'आइडियाज फॉर इंडिया' कार्यक्रम में होंगे शामिल

Thu, 19 May 2022 04:05 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

23 मई को राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित ' इंडिया एट 75: द चैलेंजेस एंड वे अहेड फॉर अ रिज़िल्यन्ट-मॉडर्न इंडिया" विषय पर संबोधन देंगे और बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि लंदन में शुक्रवार को 'आइडियाज फॉर इंडिया' कार्यक्रम होना है।
विज्ञापन
राहुल गांधी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में नेताओं का पलायन जारी है। वहीं, इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को 'भारत के लिए विचारों' को संबोधित करने के लिए लंदन के लिए रवाना हो गए। वहां कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 'आइडियाज फॉर इंडिया' सम्मेलन में बोलेंगे। गौरतलब है कि उनके इस दौरे से पहले गुजरात में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने पार्टी छोड़ने का एलान किया है। 

विज्ञापन


उनके इस दौरे को लेकर कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रमुख और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी लंदन में देश के वर्तमान और भविष्य के बारे में प्रवासी भारतीयों से भी बातचीत करेंगे।

उन्होंने बताया कि 23 मई को राहुल गांधी कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित ' इंडिया एट 75: द चैलेंजेस एंड वे अहेड फॉर अ रिज़िल्यन्ट-मॉडर्न इंडिया" विषय पर संबोधन देंगे और बातचीत करेंगे। गौरतलब है कि लंदन में शुक्रवार को 'आइडियाज फॉर इंडिया' कार्यक्रम होना है। इस सिलसिले में वे गुरुवार शाम लंदन पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और प्रियांक खड़गे पहले से ही लदन में हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी का ये लंदन दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस प्रमुख राज्यों के पार्टी नेताओं के पार्टी से पलायन की समस्या से जूझ रही है। राजस्थान में हाल ही में हुए कांग्रेस के चिंतन शिविर के बाद गुजरात में पार्टी के अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने कांग्रेस छोड़ दी है। इससे पहले, कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख सुनील जाखड़ ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया था। वहीं, गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है।

वहीं, हाल ही में कांग्रेस ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मैराथन चर्चा की थी। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की एक समिति में शामिल होने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। इसके बाद, कांग्रेस ने 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले संगठन को मजबूत करने के लिए रोडमैप सहित पार्टी के सामने आने वाली चुनौतियों पर विचार-मंथन करने के लिए राजस्थान के उदयपुर में एक चिंतन शिविर आयोजित किया था। जिसमें कई प्रस्तावों पर कांग्रेस ने निचार विमर्श किया और भविष्य के लिए अपनी रणनीति तैयार की, लेकिन इसके तुरंत बाद हार्दिक पटेल ने कांग्रेस को झटका दे दिया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें