फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा चुनाव: कैप्टन और शाह की मुलाकात में गठबंधन में एलान, अब तीन दल मिलकर लड़ेंगे चुनाव

Mon, 27 Dec 2021 11:32 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। दोनों वरिष्ठ नेता पंजाब में सीट बंटवारे पर बातचीत कर सकते हैं। अमित शाह के आवास पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
अमित शाह के घर पर मौजूद कैप्टन अमरिंदर सिंह, जेपी नड्डा व अन्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस से अलग होकर पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी बनाने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह सोमवार को गृहमंत्री अमित शाह से मिलने दिल्ली पहुंचे। दिल्ली स्थित उनके आवास पर दोनों नेताओं के बीच पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बातचीत हुई। बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने बताया कि भाजपा, अमरिंदर सिंह और सुखदेव सिंह ढींढसा की पार्टी एक साथ मिलकर पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने ने बताया कि सीट बंटवारे और घोषणापत्र जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए प्रत्येक पार्टी के 2 सदस्यों की एक समिति बनाई जाएगी।

विज्ञापन


जेपी नड्डा भी मौजूद
गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। हालांकि भाजपा पहले ही घोषणा कर चुकी है कि वह अमरिंदर सिंह की पार्टी के साथ गठबंधन में पंजाब चुनाव लड़ेगी। 

भाजपा ही होगी बड़ी पार्टी
पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी- पंजाब लोक कांग्रेस (पीएलसी) के साथ गठबंधन के सहारे आगे बढ़ने का फैसला ले लिया है। हालांकि, इस गठबंधन में भाजपा ही बड़ी पार्टी होगी और प्रदेश की 70 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं। दोनों वरिष्ठ नेता पंजाब में सीट बंटवारे पर बातचीत कर सकते हैं। 
विज्ञापन


कैप्टन पहले ही दे चुके थे संकेत
अमरिंदर सिंह के पहले से ही भाजपा के साथ जाने के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच कैप्टन ने भी संकेत दिए थे कि वह भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। एक साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा था कि भाजपा के साथ गठबंधन के लिए मेरी एकमात्र शर्त किसान आंदोलन ही थी। उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री पर गृहमंत्री अमित शाह से उनकी बात पहले ही हो चुकी है। वहीं नई पार्टी के गठन के साथ ही कैप्टन ने भाजपा के साथ गठबंधन कर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने का एलान कर दिया था। इस गठबंधन को मूर्त रूप देने के लिए कैप्टन कई बार पीएम व गृहमंत्री से भी बातचीत कर चुके थे। हालांकि, भाजपा हाईकमान लंबे समय तक इस पर चुप्पी साधे रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें