फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pune: अजित पवार के बेटे और पत्नी को वाई-प्लस सुरक्षा, रोहित पवार ने किया तंज, कहा- दो टैंक भी तैनात करने चाहिए

Tue, 23 Apr 2024 06:17 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है। पार्थ के चचेरे भाई रोहित पवार ने तंज करते हुए कहा कि पार्थ की सुरक्षा में दो टैंक भी लगाने चाहिए।
विज्ञापन
सुनेत्रा पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी जा रही है। इस बात पर राकांपा (शरदचंद्र पवार) में पार्थ के चचेरे भाई रोहित पवार ने तंज करते हुए कहा कि पार्थ की सुरक्षा में दो टैंक भी लगाने चाहिए। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार भी इस बार चुनावी रण में उतर चुकी हैं। वे राकांपा की बारामती लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। अजित पवार के बेटे पार्थ पवार 2019 में मावल की लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने उतरे थे, लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा था। पार्थ पवार इस लोकसभा चुनाव में सुनेत्रा पवार के साथ चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। दोनों को ही वाई प्लस सुरक्षा जा रही है। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार का कहना है कि वाई प्लस सुरक्षा कवर देने का फैसला राज्य सरकार ने लिया था। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के पदाधिकारी ने कहा कि सुरक्षा चिंताओं के कारण पार्थ को सुरक्षा कवर दिया गया है। उन्होंने कहा, "पार्थ पवार अपनी मां के लिए चुनाव प्रचार के दौरान लोगों तक पहुंच रहे हैं। दूरदराज के इलाकों में घूमने के कारण उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता थी।
विज्ञापन


पार्थ के चचेरे भाई ने साधा निशाना
इस सुरक्षा पर पार्थ के चचेरे भाई जो कि राकांपा (शरदचंद्र पवार) से हैं उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री देवेंद्र फड़नवीस राजनेताओं के बच्चों, अभिनेता और विधायकों को ही सुरक्षा प्रदान करने में लगे हुए हैं। वहीं आम आदमी उत्पीड़न का सामना कर रहा है, असामाजिक तत्वों से अपनी सुरक्षा को लेकर आम आदमी चिंतित है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि पार्थ को सुरक्षा देने के लिए दो टैंक भी तैनात किए जाने चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें