फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति मुर्मू फिजी, न्यूजीलैंड, तिमोर लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना

Sun, 04 Aug 2024 10:33 PM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुर्मू फिजी में कैटोनीवरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। उनका फिजी की संसद को संबोधित करने और उसके सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है, जिनमें से कई भारतीय मूल के हैं।
विज्ञापन
द्रौपदी मुर्मू - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार को फिजी, न्यूजीलैंड और तिमोर-लेस्ते की छह दिवसीय यात्रा पर रवाना हुईं। मुर्मू फिजी के राष्ट्रपति विलियम मैवालिली कैटोनीवरे के निमंत्रण पर 5-7 अगस्त तक वहां की यात्रा पर रहेंगी।

विज्ञापन


मुर्मू फिजी में कैटोनीवरे और प्रधानमंत्री सिटिवेनी राबुका के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगी। उनका फिजी की संसद को संबोधित करने और उसके सदस्यों से बातचीत करने का भी कार्यक्रम है, जिनमें से कई भारतीय मूल के हैं।

राष्ट्रपति भवन ने सोशल मीडिया पर लिखा, यह किसी भारतीय राष्ट्राध्यक्ष की फिजी और तिमोर-लेस्ते की पहली यात्रा होगी। अधिकारियों ने बताया, मुर्मू द्वीपीय देश के गवर्नर जनरल सिंडी कीरो के निमंत्रण पर 8 और 9 अगस्त को न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर रहेंगी। यह आठ वर्षों के बाद भारत के किसी राष्ट्रपति की पहली न्यूजीलैंड यात्रा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें