पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का कहना है कि ‘निष्क्रिय राज्यपाल’ की अवधारणा अब पुरानी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचित मुख्यमंत्री को सरकार का चेहरा बनना चाहिए।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का कहना है कि ‘निष्क्रिय राज्यपाल’ की अवधारणा अब पुरानी हो गई है। उन्होंने कहा कि अब निर्वाचित मुख्यमंत्री को सरकार का अग्रणी चेहरा बनना चाहिए। इसके अलावा राज्यपाल को निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए मित्र, दार्शनिक और मार्गदर्शक के रूप में पृष्ठभूमि में होना चाहिए।
‘राज्यपालों को केंद्र और राज्य के बीच एक प्रभावी कड़ी बनना होगा’
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने आगे कहा, ‘‘राज्यपालों के सम्मेलन में यह फैसला लिया गया कि राज्यपालों को केंद्र और राज्य के बीच एक प्रभावी कड़ी के रूप में बने रहना चाहिए। इस बात पर राष्ट्रपति और अन्य लोगों ने समर्थन व्यक्त किया। राज्यपालों को लोगों की भलाई के लिए बनाई गए कार्यक्रमों के संचालन में आवश्यक रूप से शामिल होना होगा’ उन्होंने आगे कहा कि निर्वाचित मुख्यमंत्री को सरकार का अग्रणी चेहरा बनना होगा। इसके अलावा राज्यपाल को पृष्ठभूमि में एक मार्गदर्शक की तरह खड़ा रहना होगा। सीवी आनंद बोस ने कहा, ‘राज्यपाल को सक्रिय रहना चाहिए और निष्क्रिय राज्यपाल की अवधारणा समाप्त हो चुकी है।’