फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति: राष्ट्रपति ने कर्नाटक हाईकोर्ट के 10 एडिशनल जजों को स्थायी जज नियुक्त किया

Thu, 23 Sep 2021 10:07 PM IST
Amit Mandal एएनआई, नई दिल्ली

सार

प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने केंद्र सरकार के पास इन दस नामों की अनुशंसा भेजी थी।  
विज्ञापन
जजों की नियुक्ति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कर्नाटक हाईकोर्ट के 10 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज नियुक्त किया है। कानून एंव न्याय मंत्रालय ने ये जानकारी दी। इन जजों के नाम हैं- 
विज्ञापन


1- एम इंद्रकुमार अरुण 
2- ई सीतारमैया इंद्रेश 
3- रवि वेंकप्पा होस्मानी 
4- एस विश्वजीत शेट्टी 
5- शिवाशंकर अमरन्नावर 
6- एम गणेशैया उमा 
7- वी श्रीशनंदा 
8- एच संजीवकुमार 
9- पदमराज नीमचंद्र देसाई 
10- पी कृष्ण भट 

वहीं, एक अन्य अधिसूचना में केरल हाई कोर्ट में अतिरिक्त जजों एम रमन अनिता और के नायर हरिपाल को स्थायी जज नियुक्त किया है।  

प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण की अध्यक्षता वाले उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थायी न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए केंद्र सरकार के पास इन दस नामों की अनुशंसा भेजी थी।  

इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकृत 160 जजों के मुकाबले अभी केवल 93 जजों से काम चल रहा है। देशभर के हाईकोर्ट में जजों के रिक्त पद भरने के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने केंद्र सरकार को इलाहाबाद के 16 सहित 12 हाईकोर्ट के लिए 68 जजों को नियुक्त करने के लिए नाम भेजे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें