महंगी बिजली लेने को मजबूर
बिजली की कमी से यूपी, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, हरियाणा, तमिलनाडु व आंध्र प्रदेश में मुश्किलें बढ़ गई हैं। इन राज्यों ने बिजली कटौती शुरू कर दी है।
- स्थिति सामान्य रखने के लिए गुजरात और तमिलनाडु जैसे राज्य महंगी बिजली खरीद रहे हैं।
बिजली आपूर्ति में 1.4% कमी
बीते सप्ताह मांग के मुकाबले आपूर्ति में 1.4 फीसदी की कमी हुई। मार्च महीने में कमी 0.5 फीसदी थी। बीते साल अक्तूबर में कमी एक फीसदी से कुछ ज्यादा थी। तब भी कोरोना की दूसरी लहर के बाद उद्योग ने रफ्तार पकड़ी थी।
- झारखंड, बिहार व हरियाणा में तीन-तीन फीसदी से ज्यादा बिजली की कमी है।
अनपरा : कोयला रोज 10 हजार एमटी से कम
उप्र विद्युत उत्पादन निगम की सबसे बड़ी 2630 मेगावाट क्षमता की अनपरा परियोजना में स्टॉक में बचे कोयले का उपयोग हो रहा। खपत रोज 40 हजार एमटी की है, पर 30-32 एमटी ही कोयला पहुंच पा रहा।
- हरदुआगंज परियोजना की एक यूनिट तो कई पिछले दिनों से बंद है। वहीं, 660 मेगावाट की यूनिट में भी क्षमता से कम उत्पादन हो रहा है।
- प्रदेश में शहरों से गांवों तक बिजली की अघोषित कटौती हो रही है।