फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नतीजे से पहले गोवा में सियासी हलचल तेज : त्रिशंकु जनादेश के आसार, कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घेरेबंदी में जुटी

Wed, 09 Mar 2022 02:30 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

एग्जिट पोल के सामने आने के बाद गोवा में सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने नतीजे आने के बाद गठबंधन का संकेत देते हुए अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल उम्मीदवारों को गोवा के ही एक रिसॉर्ट में रखे जाने की सूचना है।
विज्ञापन
गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा विधानसभा चुनाव में त्रिशंकु जनादेश के अनुमान के बाद राज्य में सियासी हलचल तेज हो गई है। सोमवार को एग्जिट पोल के अनुमान सामने आने के एक दिन बार राज्य के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से अलग-अलग मुलाकात की।

विज्ञापन

 


इस बीच कांग्रेस ने नतीजे आने के बाद गठबंधन का संकेत देते हुए अपने उम्मीदवारों को सुरक्षित ठिकाने पर ले जाने की तैयारी शुरू कर दी है। फिलहाल उम्मीदवारों को गोवा के ही एक रिसॉर्ट में रखे जाने की सूचना है। मुख्यमंत्री सावंत मंगलवार को दिल्ली में पीएम से मिले। इसके बाद मुंबई जाकर फडणवीस से मुलाकात की। 

कांग्रेस भी सतर्क
इस बीच कांग्रेस ने अपने उम्मीवारों को टूटने से बचाने के लिए पूरी तरह सतर्क हो गई है। पार्टी ने इन उम्मीदवारों को संभालने की जिम्मेदारी महाराष्ट्र के गृह राज्यमंत्री सतेज पाटिल को दी है। पार्टी अपने उम्मीदवारों को राजस्थान भेजने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा आम आदमी पार्टी और टीएमसी से समर्थन हासिल करने की भी रणनीति बनाई जा रही है। बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 में से 17 सीटें मिली थीं। हालांकि भाजपा ने सभी निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों को साध कर कांग्रेस के सरकार बनाने के मंसूबे पर पानी फेर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें