फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला शक्ति: राफेल लड़ाकू विमान की पायलट शिवांगी सिंह बोलीं, नर-नारी में भेद नहीं करती मशीन

Wed, 09 Mar 2022 01:19 AM IST
देव कश्यप एएनआई, नई दिल्ली

सार

पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा कि उन्होंने अपने पुरुष सहयोगियों की तरह ही प्रशिक्षण लिया है क्योंकि मशीनें लिंग के बीच अंतर नहीं करती हैं।
विज्ञापन
राफेल लड़ाकू विमान की पहली महिला पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह। - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों को चुनौती दे रही हैं और अपने साहस और काम के दम पर महिला शक्ति का लोहा मनवा रही हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश की पहली राफेल लड़ाकू विमान पायलट शिवांगी सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक साक्षात्कार में अपने अनुभव साझा किए। अंबाला स्थित 17 स्क्वाड्रन के शिवांगी सिंह ने कहा कि उनका लड़ाकू पायलट बनने का अनुभव रोमांचकारी और संतोषजनक रहा है।

विज्ञापन


पहली महिला राफेल लड़ाकू विमान पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अपने पुरुष सहयोगियों की तरह ही प्रशिक्षण लिया है क्योंकि मशीनें लिंग के बीच अंतर नहीं करती हैं।

उन्होंने कहा कि "लड़ाकू विमान का प्रशिक्षण कठिन था। इसके लिए मैंने कड़ी मेहनत की। मुझे अपने अन्य पुरुष सहयोगियों की तरह ही प्रशिक्षित किया गया है। मशीन लिंग को नहीं पहचानती है, वह दिए गए टाइल इनपुट के अनुसार कार्य करती है। मैंने महसूस किया है कि कठिन परिश्रम समृद्ध लाभांश देता है।
विज्ञापन


शिवांगी सिंह को राफेल विमान के लिए पहली महिला फाइटर पायलट चुने जाने का गौरव प्राप्त है। राफेल 2020 में फ्रांस से भारतीय रक्षा बलों में आया था और इसे अपनी श्रेणी में पूरे एशियाई क्षेत्र में सबसे शक्तिशाली लड़ाकू विमान माना जाता है। सिंह ने कहा कि उन्हें हमेशा साथी अधिकारियों, पुरुष और महिलाओं से समान रूप से अच्छा समर्थन मिला है।

उन्होंने कहा, "हां, एक फाइटर पायलट होने के नाते मुझे गर्व महसूस होता है और मैं देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगी।" भारतीय वायु सेना में शामिल होने से पहले अपने जीवन के बारे में बताते हुए सिंह ने कहा कि वह वाराणसी से हैं और एक एनसीसी कैडेट के रूप में बांग्लादेश में 'विदेश विनिमय कार्यक्रम' में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि "मैंने राष्ट्रीय स्तर तक बास्केटबॉल खेला है और भाला फेंक में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। यह अब तक की एक रोमांचक यात्रा रही है।" बता दें कि शिवांगी सिंह 73वें गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान भारतीय वायु सेना (IAF) की झांकी का हिस्सा थीं। वह भारतीय वायु सेना की झांकी का हिस्सा बनने वाली एकमात्र दूसरी महिला फाइटर जेट पायलट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें