डिप्टी कमिश्नर(अपराध) शरनप्पा एसडी ने कहा कि इस मामले में आरोपी व्यक्तियों के कनेक्शन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, ताकि उन लोगों का पता लगाया जा सके, जिन्होंने उन्हें टिकैत पर हमला करने के लिए उकसाया था।
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में किसान नेता राकेश टिकैत के ऊपर स्याही फेंके जाने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। डिप्टी कमिश्नर(अपराध) शरनप्पा एसडी ने मंगलवार को बताया कि किसान नेता के ऊपर स्याही फेंके जाने के मामले में आरोपी एक व्यक्ति मर्डर का दोषी है। वह अपने अच्छे आचरण के दम पर जेल से रिहा हुआ था।
विज्ञापन
उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शिवकुमार अत्री नाम का (52) हत्या का दोषी है। वह 2015 में अपने अच्छे आचरण के कारण हसन जेल से रिहा किया गया था। डिप्टी कमिश्नर(अपराध) शरनप्पा एसडी ने कहा कि इस मामले में आरोपी व्यक्तियों के कनेक्शन का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है, ताकि उन लोगों का पता लगाया जा सके, जिन्होंने उन्हें टिकैत पर हमला करने के लिए उकसाया था।
हिरासत में लिए गए तीन लोग
स्याही हमला मामले के तीन आरोपियों को मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। गौरतलब है कि 30 मई को पत्रकार बनकर तीन आरोपी कर्नाटक की राजधानी में स्थित गांधी भवन में घुसे थे, जहां टिकैत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।
विज्ञापन
क्या था घटनाक्रम
इसके बाद माइक्रोफोन ठीक करने के बहाने तीनों आरोपियों में से एक व्यक्ति मंच पर चढ़ गया और माइक से टिकैत पर हमला कर दिया। इतने में दूसरा वहां पहुंचा और उन पर स्याही फेंक दी। इस दौरान उन्होंने 'मोदी, मोदी' के नारे भी लगाए।
इसके बाद किसान नेता राकेश टिकैत ने इसे राज्य सरकार की मिलीभगत बताया था। वहीं कांग्रेस की राज्य इकाई ने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे भाजपा का हाथ है।