फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Director General SSB-BCAS: एसएसबी और बीसीएएस के नए प्रमुखों की नियुक्ति, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी?

Wed, 01 Jun 2022 07:45 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हसन दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी थाओसेन भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इसी पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
Sujoy Lal Thaosen - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जुल्फिकार हसन नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही सुजॉय लाल थाओसेन को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) का नया महानिदेशक बनाया गया है।

विज्ञापन

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (एसीसी) द्वारा मंजूरी मिलने के बाद केंद्र की ओर से मंगलवार को जारी दो अलग-अलग आदेशों में 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के अधिकारियों हसन और थाओसेन को नियुक्ति दी गई। दोनों पद इस साल की शुरुआत से खाली हैं।

पश्चिम बंगाल कैडर के आईपीएस अधिकारी हसन दिल्ली में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष महानिदेशक के पद पर तैनात हैं। वहीं, मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी थाओसेन भी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में इसी पद पर तैनात हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें