फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम के 'बंटी और बबली': खुद को बचाने के लिए महिला सब इंस्पेक्टर ने मंगेतर को किया गिरफ्तार, राज खुला तो खुद भी नपी

Sat, 04 Jun 2022 11:37 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

असम में ठगी के मामले में एक सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, वो अपने मंगेतर के साथ मिलकर लोगों को ठगती थी।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां असम राज्य पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा अपने मंगेतर के साथ मिलकर सरकारी कंपनी ओएनजीसी में नौकरी लगवानों के नाम पर लोगों को अपना शिकार बनाती थी। इस मामले में जांच के बाद सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौरतलब है कि ठगी के मामले में शुरुआत में ही सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा ने एफआईआर दर्ज कर धोखाधड़ी के आरोप में अपने ही मंगेतर राणा पराग को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर राभा एक साल से ज्यादा समय से राणा पराग के साथ रिश्ते में थी। इतना ही नहीं बीते साल अक्टूबर में दोनों ने सगाई भी कर ली थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी और सब इंस्पेक्टर का मंगेतर खुद को तेल और प्राकृतिक गैस निगम के जनसंपर्क अधिकारी बताता था। अपने पद का प्रभाव जमाते हुए वह लोगों को नौकरी लगवाने का प्रलोभन देता था। इसके बाद दोनों मिलकर ठगी को अंजाम देते थे। जानकारी के मुताबिक, इस तरह दोनों ने लोगों से लाखों रुपयों की ठगी की थी। 

पुलिस ने बताया कि मामले के संज्ञान में आने के बाद जब गहनता से जांच की गई तो सब इंसपेक्टर से उसके तार जुड़े होने का संदेह हुआ। जब इस मामले में आरोपी राणा पराग के घर में जांच की गई तो कई आपत्तिजनक दस्तावेज और ओएनजीसी की कई मोहरें बरामद हुईं। इसके बाद सब इंस्पेक्टर जुनमणी राभा को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद कई जरूरी खुलासे हुए। जिसके बाद माजुली पुलिस ने आईपीसी की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें