फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: सेंथिल बालाजी के खिलाफ पीएमएलए केस में अदालत ने तय किए आरोप, पूर्व मंत्री ने खुद को बताया निर्दोष

Thu, 08 Aug 2024 09:31 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी के खिलाफ एक सत्र अदालत ने गुरुवार को धनशोधन मामले में पीएमएलए के प्रावधानों के तहत आरोप तय किए। वी. सेंथिल बालाजी को पिछले साल ईडी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
सेंथिल बालाजी के खिलाफ अदालत ने तय किए आरोप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में एक सत्र अदालत ने धनशोधन मामले में तमिलनाडु के पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी के खिलाफ पीएमएलए के प्रावधानों के तहत आरोप तय किए हैं। प्रधान सत्र न्यायाधीश एस अल्ली के समक्ष सेंथिल बालाजी को जेल अधिकारियों ने पेश किया। इसके बाद न्यायाधीश ने उनके खिलाफ धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की धारा 3 के तहत आरोप तय किए, जो अधिनियम की धारा 4 के तहत दंडनीय है। न्यायाधीश ने पूर्व मंत्री को आरोप भी पढ़कर सुनाए।
विज्ञापन


न्यायाधीश से बोले सेंथिल बालाजी- मैं दोषी नहीं हूं
वहीं इस सुनवाई के दौरान जब न्यायाधीश ने सेंथिल बालाजी से पूछा कि वह दोषी हैं या नहीं, तो उन्होंने कहा कि वह दोषी नहीं हैं। इससे पहले, न्यायाधीश ने अभियोजन पक्ष का मामला पढ़ा, जिसमें कथित नौकरी भर्ती घोटाले से संबंधित लेन-देन शामिल थे, जब बालाजी पिछली एआईएडीएमके सरकार के दौरान परिवहन मंत्री थे। इसमें नौकरी के लिए नकदी लेना, बैंकों में उसी को जमा करना और संपत्ति की खरीद भी शामिल थी।

सेंथिल बालाजी ने आरोपों से किया इनकार
न्यायाधीश ने कहा कि अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने अपराध से आय अर्जित की और इस तरह जानबूझकर आय एकत्र की। इससे पीएमएलए की धारा 3 और 4 के तहत अपराध सामने आए। आरोप तय होने के बाद सेंथिल बालाजी ने न्यायाधीश से कहा कि वह आरोपों से इनकार कर रहे हैं और उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है।
विज्ञापन


'राजनीतिक प्रतिशोध के कारण थोपा गया मामला'
अपनी दलील के दौरान पूर्व मंत्री वी. सेंथिल बालाजी ने कहा कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उनके खिलाफ यह मामला थोपा गया है। उन्होंने कहा कि वह गवाहों से जिरह करना चाहते हैं। लेकिन न्यायाधीश ने कहा कि वह आरोप तय करने की इस कार्यवाही में उनके बयान दर्ज नहीं कर सकती हैं। 

16 अगस्त तक बढ़ाई गई बालाजी की रिमांड
अदालत ने डीएमके के वरिष्ठ नेता बालाजी की रिमांड अवधि 16 अगस्त तक बढ़ा दी। न्यायाधीश ने उस दिन जांच के लिए तीन गवाहों को समन जारी करने का भी आदेश दिया। बालाजी को 14 जून, 2023 को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था। केंद्रीय एजेंसी ने पिछले अगस्त में उनके खिलाफ 3000 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल किया था। अदालतों ने बालाजी की कई जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें