फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NDA Meeting: 'नकरात्मकता के साथ बने गठबंधन कभी भी सफल नहीं हो पाए', एनडीए की बैठक में PM मोदी का विपक्ष पर तंज

Tue, 18 Jul 2023 09:25 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

NDA Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर विरासत है, जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में NDA के गठन के 25 साल पूरे हुए हैं। ये 25 वर्ष देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनडीए के घटक दलों के साथ मंगलवार को हुई बैठक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबोधित किया। बैठक के बाद PM मोदी ने विपक्ष पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि NDA के 25 वर्षों की इस यात्रा के साथ एक और संयोग जुड़ा है। ये वह समय है, जब हमारा देश आने वाले 25 वर्षों में एक बड़े लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कदम बड़ा रहा है। ये लक्ष्य विकसित भारत का है, आत्मनिर्भर भारत का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरह से NDA अटल जी की एक ओर विरासत है, जो हमें जोड़े हुए है। NDA के निर्माण में आडवाणी जी ने भी बहुत अहम भूमिका निभाई थी और वो आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। हाल ही में NDA के गठन के 25 साल पूरे हुए हैं। ये 25 वर्ष देश की प्रगति को गति देने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से देश का विकास, इस मंत्र के साथ एनडीए ने हमेशा काम किया है। मैं नए साथियों का हृदय का स्वागत करता हूं। एनडीए के 25 वर्षों की यात्रा के साथ एक और सुखद संयाग जुड़ा है। यह वह समय है , जब हमारा देश आने वाले 25 साल के लिए बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह लक्ष्य विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का है। इस अहम कालखंड में एनडीए की बहुत बड़ी भूमिका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि NDA का मतलब है N-न्यू इंडिया, D- विकसित राष्ट्र, A- लोगों की आकांक्षा। आज युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग, दलित और वंचितों को NDA पर भरोसा है। सभी का विश्वास एनडीए पर है। अर्थशास्त्री से लेकर कई अहम लोग भी यही मानते हैं। सरकारें बहुमत से बनता है, लेकिन देश सबके प्रयास से चलता है। ऐसे में एनडीए सबके प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है।

कांग्रेस और भाजपा के गठबंधनों का फर्क बताया

  • पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश में राजनीतिक गठबंधनों की एक लंबी परंपरा रही है, लेकिन जो भी गठबंधन नकरात्मकता के साथ बने वह कभी भी सफल नहीं हो पाए। कांग्रेस ने 90 के दशक में देश में अस्थिरता लाने के लिए गठबंधनों का इस्तेमाल किया। कांग्रेस ने सरकारें बनाईं और सरकारें बिगाड़ीं। 
  • उन्होंने कहा कि 1988 में NDA का गठन हुआ था, लेकिन सिर्फ सरकारें बनाना और सत्ता हासिल करना NDA का लक्ष्य नहीं था। NDA किसी के विरोध में नहीं बना था, NDA किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बना था। NDA का गठन देश में स्थिरता लाने के लिए हुआ था।
  • पीएम मोदी ने विपक्ष पर करारा हमला करते हुए कहा कि जब हम विपक्ष में थे, तब भी हमने हमेशा सकारात्मक राजनीति की। हमने कभी जनादेश का अपमान नहीं किया। हमने सरकारों का विरोध करने के लिए कभी भी विदेशी मदद नहीं मांगी। हम विपक्ष में रहे लेकिन देश के विकास में न रोड़े अटकाए और न ही रूकावट बने।
  • उन्होंने कहा कि जनता देख रही है कि ये पार्टियां क्यों इकट्ठा हो रही हैं? जनता ये भी जान रही है कि ऐसा कौन सा गोंद है, जो इन पार्टियों को जोड़ रहा है। किस तरह छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए मूल्यों और सिद्धांतों से समझोता किया जा रहा है।

जनता तीसरी बार फिर NDA को ही अवसर देगी: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए ये लोग पास-पास तो आ सकते हैं, लेकिन साथ नहीं आ सकते। जो लोग आज मोदी को कोसने के लिए इतना समय लगा रहे हैं, अच्छा होता वो देश के लिए, गरीब के लिए सोचने में समय लगाते। 2024 का चुनाव दूर नहीं है और देश के लोग मन बना चुके हैं कि तीसरी बार फिर NDA को ही अवसर देना है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि एनडीए के तीसरे कार्यकाल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। हर सपने संकल्प हैं और हर संकल्प सिद्धि के लिए हम समर्पित भाव से जुटे हुए लोग हैं।

2014 से पहले की गठबंधन सरकार का उदाहरण दिया
उन्होंने कहा कि 2014 से पहले की गठबंधन सरकार का उदाहरण हमारे सामने है। प्रधानमंत्री के ऊपर एक आलाकमान, पॉलिसी पैरालिसिस, निर्णय लेने में अक्षमता, अव्यवस्था और अविश्वास, खींचतान और भ्रष्टाचार, लाखों-करोड़ों के घोटाले। पूरे देश ने यह सब देखा है।

आज की जरूरतों के लिए काम नहीं कर रहे: पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि हम केवल आज की जरूरतों के लिए काम नहीं कर रहे हैं, हम आने वाली पीड़ियों के भविष्य को भी सुरक्षित बना रहे हैं। हम विकास भी कर रहे हैं और विरासत को भी सहेज रहे हैं,  हम मेक इन इंडिया पर भी बल दे रहे हैं और पर्यावरण की रक्षा भी कर रहे हैं, हमारी नीयत साफ है, नीति स्पष्ट है और निर्णय ठोस है।

हमने देश को दलों के हित से ऊपर रखा: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि राजनीति में प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन शत्रुता नहीं होती, लेकिन आज विपक्ष ने अपनी एक ही पहचान बना ली है, हमें गाली देना, हमें नीचा दिखाना। बावजूद इसके हमने देश को दलों के हित से ऊपर रखा है। यह NDA सरकार ही है जिसने प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया, हमने मुलायम सिंह यादव, शरद पवार, गुलाम नबी आजाद जैसे अनेक नेताओं को पद्म सम्मान दिया।

एनडीए देश की जनता के लिए प्रतिबद्ध: प्रधानमंत्री
उन्होंने कहा कि एनडीए देश की जनता के लिए प्रतिबद्ध है। इसकी विचारधारा है- देश सबसे पहले, देश की सुरक्षा सबसे पहले, विकास सबसे पहले और लोगों का सशक्तिकरण सबसे पहले। NDA सरकार ने बीते 9 वर्षों में भ्रष्टाचार के हर रास्ते को बंद करने के लिए हर संभव प्रयास किया। पहले सत्ता के गलियारे में जो बिचौलिए घूमते थे, उन्हें बाहर कर दिया। जनधन, आधार और मोबाइल की त्रिशक्ति से गरीबों का हक छीनने से रोका है।

भारत की मजबूत नींव का निर्माण हो चुका है: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'लाल किले से मैंने कहा था- यही समय है, सही समय है। आज देश में एक माहौल बन चुका है। पिछले 9 वर्षों में नए भारत की मजबूत नींव का निर्माण हो चुका है। इस नींव पर हम सबको नए भारत का, आत्मनिर्भर भारत का, विकसित भारत का निर्माण करके ही रहना है।' उन्होंने कहा कि सिर्फ देश ही नहीं, विदेशों में भी एनडीए पर भरोसा किया जा रहा है।

गलत इरादे से कुछ नहीं करूंगा: पीएम मोदी
उन्होंने कहा कि मैं गलतियां कर सकता हूं, लेकिन गलत इरादे से कुछ नहीं करूंगा। एनडीए बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने परिश्रम, प्रयासों में कहीं कोई कमी नहीं रहने दूंगा। मेरे शरीर का हर कण, मेरे समय का हर क्षण देश को ही समर्पित है।
विज्ञापन

PM Modi - फोटो : Amar Ujala
संख्याबल में एनडीए और इंडिया में कौन मजबूत?
सत्तापक्ष और विपक्ष के गठबंधनों के शक्ति-प्रदर्शन के बीच लोगों के मन में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर मौजूदा समय में किस गठबंधन के पास कितने सांसद है? अगर 38 राजनीतिक दलों वाले एनडीए की बात करें तो इनके पास लोकसभा में 332 और राज्यसभा में 105 सांसद हैं। इनके मुकाबले में नए विपक्षी गठबंधन इंडिया के पास लोकसभा में 141 और राज्यसभा में 93 सांसद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें