फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COVID Review Meeting: पीएम मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ अहम बैठक, कहा- हम कोरोना की लड़ाई जरूर जीतेंगे

Thu, 13 Jan 2022 04:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीते कुछ दिनों से पूरे देश में कोरोना के मामलों में बढ़ाेतरी देखी जा रही है। इसी के मद्देनजर प्रधानमंत्री मोदी सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ उनके यहां के कोरोना हालात पर चर्चा कर रहे हैं।
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक अहम बैठक की। पीएम मोदी के साथ मीटिंग में केंद्रीय गृहमत्री अमित शाह और लगभग सभी राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इस दौरान राज्यों में बढ़ते कोरोना के मामलों, टीकाकरण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं पर चर्चा हुई। इसके अलावा कोरोना की बढ़ती रफ्तार पर काबू पाने के लिए पाबंदियों को बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

विज्ञापन

 
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सौ साल की सबसे बड़ी महामारी से भारत की लड़ाई अब तीसरे साल में प्रवेश कर चुकी है। मेहनत हमारा एकमात्र पथ है और विजय एकमात्र विकल्प है। हम 130 करोड़ भारतीय अपने प्रयासों से कोरोना से जीतकर ज़रुर निकलेंगे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर पहले जो संशय की स्थिति थी, वो अब धीरे-धीरे साफ हो रही है। पहले जो वैरिएंट थे, उनकी अपेक्षा में कई गुना अधिक तेज़ी से ओमिक्रॉन वैरिएंट सामान्य जन को संक्रमित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले वैरिएंट की तुलना में ओमिक्रोन तेजी से फैल रहा है,ये अधिक ट्रांसमिसिबल है। हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ स्थिति का आकलन कर रहे हैं। स्पष्ट है कि हमें सतर्क रहना है। उन्होंने टीकाकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत लगभग 92 फीसदी वयस्क जनसंख्या को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दे चुका है। देश दूसरी डोज की कवरेज में भी 70 फीसदी के आसपास पहुंच चुका है। 10 दिन के अंदर ही भारत ने लगभग 3 करोड़ किशोरों का भी टीकाकरण कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज राज्यों के पास पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन है। फ्रंटलाइन वर्कर्स और वरिष्ठ नागरिकों को 'प्रीकॉशन डोज़' जितनी ज़ल्द लगेगी उतना ही हमारे हेल्थ केयर सिस्टम का सामर्थ्य बढ़ेगा। शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान को हमें और तेज करना है। हमें टीकाकरण के बारे में अफवाहों का मुकाबला करने की जरूरत है, जैसे- टीकाकरण के बाद भी कोरोना की चपेट में आ रहे हैं, फिर इसका क्या उपयोग है...




उन्होंने कहा कि केंद्र द्वारा राज्यों को आवंटित 23,000 करोड़ रुपये के पैकेज का अच्छी तरह से उपयोग किया गया है। कई राज्यों ने अपने स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत किया है। केंद्र और राज्यों को इस बार भी इस पूर्व-खाली, सामूहिक और सक्रिय दृष्टिकोण का पालन करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें