फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Voting: अहमदाबाद के इस स्कूल में कल वोट डालेंगे प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह-सोनल पटेल के बीच मुकाबला

Mon, 06 May 2024 06:12 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद से भाजपा के उम्मीदवार हैं। शाह के सामने कांग्रेस की सोनल पटेल मैदान में हैं। पटेल गुजरात महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष हैं। शाह ने 2019 में भी अहमदाबाद से जीत दर्ज की थी। 

विज्ञापन
PM Modi Vote. - फोटो : ANI or amarujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात मई को देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान होंगे। तीसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। पीएम मोदी अहमदाबाद के निशान हायर सेकेंडरी स्कूल में मतदान करेंगे। फिलहाल, विद्यालय में मतदान व्यवस्था की तैयारी चल रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अहमदाबाद से भाजपा के उम्मीदवार हैं। शाह के सामने कांग्रेस की सोनल पटेल मैदान में हैं। पटेल गुजरात महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष हैं। शाह ने 2019 में भी अहमदाबाद से जीत दर्ज की थी। 

गुजरात की इन सीटों पर तीसरे चरण में चुनाव

विज्ञापन

गुजरात में आम चुनाव के तीसरे चरण में 7 मई को 26 में से 25 सीटों के लिए मतदान होना है, जिसमें कच्छ, बनासकांठा, पाटन, मेहसाणा, साबरकांठा, गांधीनगर, अहमदाबाद पूर्व, अहमदाबाद पश्चिम, सुरेंद्रनगर, राजकोट, पोरबंदर, जामनगर, जूनागढ़, अमरेली, भावनगर, आनंद, खेड़ा, पंचमहल, दाहोद, वडोदरा, छोटा उदयपुर, भरूच, बारडोली, नवसारी और वलसाड शामिल है।

गौरतलब है कि सूरत में इस बार मतदान नहीं होगा क्योंकि भाजपा उम्मीदवार मुकेश दलाल को पिछले सप्ताह निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया था। यह फैसला कांग्रेस के नीलेश कुंभानी का नामांकन खारिज होने और अन्य उम्मीदवारों के चुनाव से हटने के बाद हुआ। 

11 राज्यों की 92 सीटों पर होंगे मतदान
तीसरे चरण में 11 राज्यों की 93 सीटों सात मई मतदान होंगे। इस चरण में कुल 1300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में है, जिसमें से करीब 120 महिलाएं हैं। तीसरे चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है, जिसमें केंद्रीय मंत्री अमित शाह (गांधीनगर), केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (गुना), केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया (पोरबंदर), केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला (राजकोट), केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी (धारवाड़) और एसपी सिंह बघेल (आगरा) शामिल हैं।

तीसरे चरण में इन राज्यों की इतनी सीटों पर मतदान

  1. गुजरात 25
  2. कर्नाटक 14
  3. महाराष्ट्र 11
  4. मध्य प्रदेश 9
  5. छत्तीसगढ़ 7
  6. बिहार 5
  7. असम 4
  8. उत्तरप्रदेश 10
  9. पश्चिम बंगाल 4
  10. गोवा 2
  11. दादर-नागर हवेली 2

चुनाव प्रचार पर रोक

विज्ञापन

रविवार को तीसरे चरण की सीटों पर प्रचार के लिए रोक लगा दिया गया है। अब प्रत्याशी केवल घर-घर जाकर ही मतदाताओं को लुभा सकते हैं। किसी भी तरह की प्रचार गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। 18वीं लोकसभा के लिए अब तक दो चरणों में 190 सीटों पर मतदान हो चुका है, तीसरे चरण में इसके लिए 2963 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया था। जिसमें से 1563 नामांकन वैध पाए गए थे और अब चुनावी मैदान में 1351 उम्मीदवार हैं।

प्रधानमंत्री ने अयोध्या में ठोंका ताल
प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री ने अयोध्या में ताल ठोंक कर संदेश दिया। राहुल गांधी ने तेलंगाना, मल्लिकार्जुन खरगे ने पश्चिम बंगाल में जमकर चुनाव प्रचार किया। राजनाथ सिंह ने हल्ला बोल की तर्ज पर आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले के जम्मलमाडुगु में कहा कि अगर सत्ता में आए तो एक देश एक चुनाव प्रणाली लागू होगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें