फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संवैधानिक पद पर पीएम मोदी के 20 साल: बूथ स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही भाजपा, जानिए कैसी चल रही तैयारी

Sun, 03 Oct 2021 10:28 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी कार्यकर्ता नदियों की सफाई करके और बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए भी जनता के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी।
विज्ञापन
संवैधानिक पद पर पीएम मोदी के 20 साल, बूथ स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सात अक्तूबर को संवैधानिक पद पर रहते हुए 20 साल पूरे हो जाएंगे। इस अवसर पर भाजपा बूथ स्तर पर जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। बता दें कि पीएम मोदी संवैधानिक पद की शुरुआत 2001 में हुई थी, जब उन्हें गुजरात के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसी को लेकर भाजपा सात अक्तूबर को कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के अनुसार बताया कि पार्टी कार्यकर्ता नदियों की सफाई करके और बूथ स्तर पर प्रधानमंत्री मोदी की ओर से किए गए कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के जरिए भी जनता के बीच जागरूकता फैलाई जाएगी। पार्टी कार्यकर्ता देश के हर बूथ पर पीएम मोदी की नीतियों के बारे में लोगों को बताएंगे। 

सूत्रों के मुताबिक, स्वच्छ भारत अभियान के तहत देश में नदियों की सफाई इस दिन की योजना का अहम हिस्सा होगी। उन्होंने कहा कि विधायक, सांसद और अन्य अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में योजना को लागू करना सुनिश्चित करेंगे। भाजपा के एक अन्य सूत्र ने कहा कि देशभर के गुरुद्वारे पीएम मोदी की लंबी उम्र के लिए अरदास करेंगे। इस दौरान सेवा समर्पण के तहत लंगर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री मोदी के 71वें जन्मदिन पर पार्टी मुख्यालय में सितंबर में 'सेवा और समर्पण अभियान' शुरू किया था। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष ने कहा था कि प्रधानमंत्री की दृष्टि है कि सरकार के विकास कार्यों से देश का हर व्यक्ति लाभान्वित हो।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें