फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुणे डॉयलॉग: आपदा व महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा पर होगी चर्चा, एनएसए डोभाल 28 अक्तूबर को करेंगे संबोधित

सार

इस साल इस संवाद का विषय है, 'आपदा व महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियां'। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का मुख्य भाषण होगा। 
विज्ञापन
एनएसए अजीत डोभाल - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे डॉयलॉग (PDNS) के छठे आयोजन में 28 अक्तूबर को उद्घाटन भाषण देंगे। यह दो दिनी वर्चुअल कॉन्फ्रेंस पुणे इंटरनेशनल सेंटर (PIC) ने आयोजित की है।

विज्ञापन


आयोजकों ने सोमवार को बताया कि इस साल इस संवाद का विषय है, 'आपदा व महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारियां'। इसमें विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सौम्या स्वामीनाथन का मुख्य भाषण होगा। पीआईसी के ट्रस्टी व पीडीएनएस 2021 के संयोजक लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) विनायक पाटनकर ने बताया कि इसमें शामिल होने वाले प्रतिभागी आपदाओं व महामारी का देश की सुरक्षा पर असर को लेकर विचार रखेंगे। इस डॉयलॉग के अन्य वक्ता हैं- नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, सेवानिवृत्त जनरल एनसी विज। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें