फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोर्बेवैक्स' नवंबर अंत तक: निर्माता कंपनी बॉयोलॉजिकल ई तैयार कर रही 10 करोड़ खुराक

Mon, 25 Oct 2021 05:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, हैदराबाद

सार

हैदराबाद की कंपनी बीई अपनी वैक्सीन के डोज तैयार कर रही है। तैयार नमूनों को हिमाचल के कसौली स्थित सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी में परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश को नवंबर अंत तक एक और कोरोना रोधी वैक्सीन 'कोर्बेवैक्स' मिल जाएगी। इस टीके को बना रही हैदराबाद की बॉयोलॉजिकल ई लिमिटेड की एमडी महिमा डेटला ने सोमवार को बताया कि कंपनी शुरुआत में इसके 10 करोड़ डोज तैयार कर रही है। 

विज्ञापन


अमेरिका के अंतरराष्ट्रीय विकास वित्त निगम (DFC) के साथ वित्तीय करार के मौके पर पत्रकारों से चर्चा में महिमा डेटला ने कहा कि वर्तमान में तैयारी की जा रही खुराकों को हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित सेंट्रल ड्रग्स लैबोरेटरी (CDL) में नियामक परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। 

बच्चों के लिए वैक्सीन का चल रहा परीक्षण
कोर्बेवैक्स का अभी तीसरे चरण का ट्रॉयल चल रहा है। हमें उम्मीद है कि सारे अध्ययन नवंबर अंत तक पूरे हो जाएंगे। तब तक हमें औषधि नियामक से लाइसेंस भी मिल जाएगा। बच्चों के लिए लाइसेंस इसके एक माह बाद लिया जाएगा। बच्चों के लिए इस वैक्सीन का परीक्षण चल रहा है। 
विज्ञापन


बॉयोलॉजिकल ई लि. की एमडी ने कहा कि कोर्बेवैक्स एक आरबीडी प्रोटीन सब यूनिट वैक्सीन है। वर्तमान में इसका वयस्कों के लिए दूसरे व तीसरे चरण का परीक्षण चल रहा है। तीसरे चरण में इस वैक्सीन का पहले से लाइसेंस प्राप्त वैक्सीन से तुलनात्मक अध्ययन किया जा रहा है। हम चाहते हैं कि हमारी वैक्सीन के लांचिंग तक 10 करोड़ डोज तैयार हो जाएं। अभी हमारी उत्पादन क्षमता एक अरब डोज सालाना है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें