फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई योजना: अब मिस्ड कॉल से पाइए नया एलपीजी कनेक्शन इंडियन ऑयल ने जारी की सुविधा

Tue, 10 Aug 2021 02:36 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

  • पूरे देश में कोई भी व्यक्ति नया कनेक्शन लेने के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल दे सकता है
  • इस सुविधा से ग्राहकों, विशेषकर बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
एलपीजी सिलिंडर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू कुकिंग गैस (एलपीजी) के नए कनेक्शन के लिए अब न तो गैस एजेंसी जाने की जरूरत है और ना ही फॉर्म भरने की। बस एक मिस्ड कॉल दीजिए और डिजिटल माध्यम से भुगतान कीजिए। कनेक्शन लेकर गैस एजेंसी का प्रतिनिधि आपके घर पहुंचेगा।

विज्ञापन


फिलहाल इंडियन ऑयल ने नए एलपीजी कनेक्शन के लिए मिस्ड कॉल सुविधा देने की घोषणा की है। पूरे देश में कोई भी व्यक्ति नया कनेक्शन लेने के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल दे सकता है। इंडियन ऑयल ही फिलहाल एकमात्र तेल विपणन कंपनी है जो ग्राहकों को यह सुविधा प्रदान कर रही है।

इस पहल को शुरू करते हुए, इंडियनऑयल के अध्यक्ष एसएम वैद्य ने कहा कि प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के विजन और ग्राहकों की सुविधा में सुधार के लिए निरंतर अथक प्रयास के अनुरूप जारी मिस्ड कॉल सुविधा एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए हमारी सेवाएं सुलभ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन


बुजुर्गों को फायदा
इससे पहले देश भर में रिफिल बुकिंग और चुनिंदा क्षेत्रों में नए कनेक्शन के लिए मिस्ड कॉल सुविधा को जनवरी 2021 में लॉन्च किया गया था। उन्होंने कहा कि अब कंपनी नए कनेक्शन के लिए ग्राहकों को मिस्ड कॉल के जरिए मुफ्त पंजीकरण की सुविधा प्रदान करेगी। इससे ग्राहकों, विशेषकर बुजुर्गों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एक अरब लोग प्रभावित
वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 21,836 करोड़ रुपये के शुद्ध लाभ वाली कंपनी इंडियन ऑयल एक अरब से अधिक भारतीयों के जीवन को प्रभावित करती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें